बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 03 May 2023 : सोना 60500 और चांदी 76000 रु के पार, दोनों की कीमतों में उछाल

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 03 May 2023: सोना 60500 रु और चांदी 76000 रु के ऊपर निकल गई है। आज दोनों कीमती धातुओं के रेट में काफी तेजी दिख रही है।

Image

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोना 60500 रु के ऊपर निकला
  • चांदी का रेट 76000 रु के पार
  • कल भी महंगा हुआ था सोना

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 03 May 2023 : बुधवार के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में काफी अच्छी बढ़ोतरी दिख रही है। आज सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव तेजी से ऊपर चढ़ा है।

आज सुबह की बढ़ोतरी से सोना 60500 रु के ऊपर पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट भी 76000 रु के ऊपर निकल गया है।

चेक करें सोने-चांदी के ताजा रेट

तेजी के बीच सोने का रेट 130 रु बढ़ा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत करीब सवा 9 बजे प्रति 10 ग्राम 60700 रु पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में भी मजबूती है। प्रति किलो चांदी का रेट आज 150 रु की बढ़ोतरी के साथ 76140 रु प्रति किलो पर पहुंच गया है।

कल कितने पर रहे थे रेट

इससे पहले मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का रेट 0.21 फीसदी की मजबूती के साथ 60,570 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.20 फीसदी चढ़ कर 75,990 रु पर बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर कहां पहुंचे दाम

इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 100 रु या 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 60728 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट की बात करें तो ये प्रति किलो 110 रु या 0.17 फीसदी बढ़ कर 76,358 रु पर है।

इंटरनेशनल मार्केट का क्या है हाल

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की चमक बढ़ी है। पर चांदी सस्ती हुई है। यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में तेजी दिख रही है। सोने का रेट 3.30 डॉलर या 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 2026.60 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.05 डॉलर या 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 25.57 डॉलर प्रति औंस पर है।

कई फैक्टर होते हैं अहम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने की कीमतें कई फैक्टरों से तय होती हैं। इनमें मांग और सप्लाई, इंफ्लेशन, ब्याज दरें, इंपोर्ट ड्यूटी और मॉनसून भी शामिल है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article