बिजनेस

DA Hike, 7th Pay Commission: क्या होली से पहले महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी? जानिए केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिल सकती है खुशखबरी

DA Hike, 7th Pay Commission: एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली से पहले खुशबरी मिल सकती है। क्योंकि मोदी सरकार जल्द महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

Image

जानिए कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता? (तस्वीर-Canva)

DA Hike, 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इस होली पर बहुत कुछ खुशियों भरा हो सकता है, क्योंकि केंद्र सरकार त्योहार से पहले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। आमतौर पर सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी करती है, हालांकि जनवरी में बढ़ोतरी के लिए होली के आसपास और जुलाई में संशोधन के लिए दिवाली के आसपास घोषणा की जाती है। 5 मार्च 2025 को नई दिल्ली में कैबिनेट की बैठक के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DR) में बढ़ोतरी के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।

7th Pay Commission, Dearness Allowance, Dearness Relief, DA Hike, DR Hike

जल्द होगी डीए में बढ़ोतरी

इस बार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है, जबकि सभी की निगाहें केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। सेवारत सरकारी कर्मचारियों को DA मिलता है, जबकि पेंशनभोगियों को DR मिलता है।

7th Pay Commission, Dearness Allowance, Dearness Relief, DA Hike, DR Hike

जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता

पिछली बार हंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी की घोषणा अक्टूबर 2024 में की गई थी। केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि को मंजूरी दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मूल वेतन का 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि पहले यह 50 प्रतिशत था। इससे पहले पिछले साल 4 मार्च को कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिससे यह मूल वेतन के 46% से बढ़कर 50% हो गया था।

7th Pay Commission, Dearness Allowance, Dearness Relief, DA Hike, DR Hike

महंगाई भत्ते में इजाफा जल्द

जनवरी 2025 में सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों की समीक्षा के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की, जिसके अगले साल जनवरी से लागू होने की उम्मीद है।

7th Pay Commission, Dearness Allowance, Dearness Relief, DA Hike, DR Hike

कब गठन होगा आठवां वेतन आयोग

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा के बाद से ही संभावित वेतन और पेंशन संशोधनों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। आयोग को अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने में करीब एक साल लगने की उम्मीद है, प्रस्ताव बनाने से पहले कर्मचारी प्रतिनिधियों से उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए परामर्श किया जाएगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article