भारत की नंबर 1 सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक ने अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘अल्ट्राटेक यशस्वी मुखिया’ के दूसरे एडिशन का समापन बिहार की राजधानी पटना में आयोजित ग्रैंड फिनाले के साथ किया ग्राम प्रधानों (सरपंचमुखिया) के माध्यम से अपने गांवों में किए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों को पहचान देने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस अनूठी पहल के अंतर्गत बिहार के शीर्ष 20 यशस्वी मुखियाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 15 जून 2026 को होटल ताज सिटी सेंटर, पटना में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति से बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। माननीय सांसद श्री मनोज तिवारी जी ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
वर्ष 2026 में आयोजित अल्ट्राटेक यशस्वी मुखिया बिहार को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इस पहल में 7,400 से अधिक मुखियाओं ने भाग लेकर अपने गांवों में किए गए विभिन्न विकास कार्यो को प्रस्तुत किए। वर्ष 2023 में हुए पहले एडिशन की तुलना में सहभागिता लगभग दोगुनी रही। इस बार 90 प्रतिशत की प्रभावशाली भागीदारी दर्ज की गई, जबकि वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 47 प्रतिशत (8,100 में से 3,800 मुखिया) था।
चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी तरीके से संचालित किया गया।

.
स्वतंत्र निर्णायक मंडल, जिसमें नागरिक समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल थे, ने प्रत्येक प्रविष्टि का गहन मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के दौरान लोगों के जीवन पर पड़े प्रभाव सहित अनेक मानकों को ध्यान में रखा गया।
कार्यक्रम में अल्ट्राटेक यशस्वी मुखियों को समर्पित मुखिया हेल्पलाइन नंबर 9708039028 की भी जानकारी दी गई। इस हेल्पलाइन के माध्यम से मुखिया अपने वर्तमान एवं भविष्य की परियोजनाओं के लिए अल्ट्राटेक के तकनीकी विशेषज्ञों से तकनीकी सहायता और परियोजना से सम्बंधित समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
सरकारी अधिकारियों और नागरिक समाज के नेताओं के माध्यम से देश में अपनी तरह की अनोखी पहल के रूप में सराही गई ‘अल्ट्राटेक यशस्वी मुखिया’ लगातार नए मानक स्थापित कर रही है। यह पहल लोगों की प्रगति और राष्ट्र निर्माण के प्रति अल्ट्राटेक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है
अल्ट्राटेक यशस्वी मुखिया के बारे में:
- वर्ष 2022 में शुरू की गई अल्ट्राटेक की ‘यशस्वी प्रधान/मुखिया’ पहल, कंपनी के इस विश्वास पर आधारित है कि “गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा”। यह पहल आदित्य बिड़ला समूह के उद्देश्य ‘एनरिचिंग लाइव्स’ के उद्देश्य से भी जुड़ी है।
- शुरुआत से अब तक यह पहल बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के 1 1,00,000 से अधिक गांवों तक पहुंच चुकी है। इसमें 55,000 से अधिक मुखियाओं और प्रधानों ने भाग लिया है तथा सैकड़ों जनप्रतिनिधियों को उनकी दूरदृष्टि, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान’ सम्मान से नवाजा जा चुका है।
