मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 179 नए मामले सामने आए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2020, 04:21 PM IST

Covid-19 cases in Madhya Pradesh: एमपी के एक अधिकारी नेकहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,082 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 179 नए मामले सामने आए

भोपाल : मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 11,903 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 14 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 515 हो गयी है।

मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में पांच, इंदौर में चार, उज्जैन में दो और जबलपुर, सीधी एवं कटनी में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’ उन्होंने बताया, ‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 197 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 69, भोपाल में 83, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 18, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,082 निषिद्ध क्षेत्र हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!