रिंकीया के पापा से लेकर बगलवाली जान मारेली तक, ये हैं मनोज तिवारी सुपरहिट गाने, देखें यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 08:29 PM IST

Actor and Singer Manoj Tiwari : भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे गाने हैं जो हर कोई गुनगुनाता है। वहीं मनोज तिवारी का उन दिनों गाया हुआ गाना रिंकिया के पापा तब से लेकर आज तक लोगों की जुबान पर है।

रिंकीया के पापा से लेकर बगलवाली जान मारेली तक, ये हैं मनोज तिवारी सुपरहिट गाने, देखें यहां

Bhojpuri Actor Manoj Tiwari Songs: मनोज तिवारी ने एक सिंगर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार बने और अब राजनीति की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में हर साल नए-नए गाने बनाए जाते हैं लेकिन कई गाने या कई फिल्में होती हैं जो लोगों के जहन में बस जाती हैं। लोग उस गाने को मस्ती में गाते हैं। किसी भी फंक्शन में उस गाने का बजना अहम हो जाता है। वैसा ही एक गाना है रिंकिया के पापा जिसे मनोज तिवारी ने गाया है। फैंस ने इस गाने को लोकप्रिय बनाने के साथ साथ बहुत प्यार भी दिया है। वही मनोज तिवारी के देश विदेश के फैंस भी इस गाने पे थिरक रहे है आपको बता दें कि, अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाले रिकी पौंड मनोज तिवारी के मशहूर गीत रिंकिया के पापा गाने पर डांस करते नजर आए थे।

भोजपुरी की मिठास से बने ऐसे ही बहुत से गाने है जो हर एक बिहारी वासी की जुबान पर रहता है। भोजपुरी फिल्मों से लेकर हिंदी फिल्मों में उन्‍होंने कई धमाकेदार ब्‍लॉकबस्‍टर गाने दिए हैं। फिर चाहे वो रिंकिया के पापा हो या गैंग्‍स ऑफ वासेपुर का गाना जिया तू बिहार के लाला यह गाना भी आज तक लोग गुनगुनाते हैं। वहीं मनोज तिवारी का गाना 'बुरा समाचार बा' इस गाने में मनोज तिवारी बंबई से अपने घर फोन करते हैं और बीमार होने की सूचना देते हैं। यह गाना उनकी फ‍िल्‍म देहाती बाबू का है।

टॉप गानों में शामिल है मनोज तिवारी के गाने

इसके पहले उन दिनों बगलवाली जान मारेली इस गाने ने भी लोगों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। इस गाने को हर एक भोजपुरिया गाता ही नहीं बल्कि ठुमका भी लगता है। वहीं बिहार के अलावा यह सुपरहिट सॉन्ग्स देश विदेशों में छाने लगा।

लव लइटिस धइले बा’ काफी पुराना है। ये भोजपुरी के टॉप गानों में शुमार है, जो आज भी बज जाए तो आप थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। ऊपर वाली के चक्कर में लइका पिटाइल बा’ और ‘चम्पा चमेली’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं, जो लोगों की जुबां से आज तक नहीं उतरा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!