Ambika Vani: फिल्म ‘बाबुल’ से भोजपुरी में रखा कदम, 22 साल की अंबिका वाणी की अदाओं के हो जाएंगे दीवाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 12:26 PM IST

Bhojpuri Actress Ambika Vani:टीवी सीरियल और हिंदी फिल्मों के बाद अब 22 साल की अंबिका वाणी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। अवधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ में अंबिका छुटकी के किरदार में नजर आएंगी।

Ambika Vani: फिल्म ‘बाबुल’ से भोजपुरी में रखा कदम, 22 साल की अंबिका वाणी की अदाओं के हो जाएंगे दीवाने
Photo Credit: Instagram

Actress Ambika Vani Bhojpuri Debut: भोजपुरी एक्ट्रेस अंबिका का पूरा नाम अंबिका सिंह वाणी है। अंबिका जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ में नजर आएंगी। कुछ महीने पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। बाबुल में अंबिका अवधेश मिश्रा की बेटी ‘छुटकी’ का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में अंबिका का चुलबुला अंदाज देखने को मिला, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आया। अंबिका 22 साल की हैं और बाबुल के जरिए वह भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अपने भोजपुरी डेब्यू को लेकर अंबिका बीते कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं।

छोटे और बड़े पर्दे पर काम कर चुकी हैं अंबिका

अंबिका भले ही भोजपुरी सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं लेकिन एक्टिंग उनके लिए नया नहीं है। अंबिका इससे पहले हिंदी टीवी सीरियल और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नई सोच, मंदबुद्धि, मैथिली, द जर्नी वीकेंड नाइट जैसे हिंदी प्रोजेक्ट्स में अंबिका काम कर चुकी हैं। लेकिन अब तक उन्हें उतनी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हुई जितना कि अंबिका भोजपुरी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं।

तस्वीरों से खूब अटेंशन लेती है अंबिका

अंबिका वाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अंबिका की बोल्ड तस्वीरें खूब चर्चा में रहती हैं। अंबिका की भोजपुरी फिल्म बाबुल अभी रिलीज भी नहीं हुई। लेकिन इससे पहले से ही वह अपनी बोल्ड तस्वीरों से अटेंशन लेती आई हैं।

बाबुल के साथ करेंगी डेब्यू

अंबिका पहले भी भोजपुरी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘लाल चुनरिया वाली पे दिल आया रे’ फिल्म में काम किया है। इसमें उनके साथ भोजपुरी एक्टर समर सिंह नजर आए थे। लेकिन ‘बाबुल’ के साथ वह बतौर लीड एक्ट्रेस भोजपुरी में डेब्यू करेंगी।

बाबुल फिल्म के स्टारकास्ट

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड की पारिवारिक फिल्म बाबुल का ट्रेलर कुछ महीने पहले ही रिलीज हुआ था, जो कि दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। फिल्म में अंबिका वाणी के साथ अवधेश मिश्रा, नीलम गिरी, शशि रंजन, अनीता रावत, देव सिंह, संतोष पहलवान, हीरा यादव, कमलाकांत सिंह, कमलेश सिंह और प्रीति सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। बाबुल का निर्देशन अवधेश मिश्रा ने किया है और फिल्म रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित है। फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर मेकर्स द्वारा फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!