Pawan Singh Life: पवन सिंह की दूसरी शादी भी रही असफल, जानें कैसी है पावरस्टार की पर्सनल लाइफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 07:21 AM IST

Pawan Singh Personal Life controversy: एक्टिंग और गायिकी से फैंस के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह की निजी जिंदगी विवादों से घिरी रही। गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, पहली पत्नी के आत्महत्या करने के बाद अब पावरस्टार दूसरी पत्नी से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Pawan Singh Life: पवन सिंह की दूसरी शादी भी रही असफल, जानें कैसी है पावरस्टार की पर्सनल लाइफ
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actor Pawan Singh Personal Life controversy: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और गायिकी से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। अब तो पवन के हुनर की चर्चा देश-विदेश में होने लगी है। पवन बॉलीवुड के कई म्यूजिशियन और सिंगर्स के साथ भी एलबम रिलीज कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन की फिल्मों और गानों का क्रेज तो फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। प्रोफेशन लाइफ में तो पवन कामयाबी की उस ऊंचाई पर जहां पहुंचना हर स्टार का सपना होता है। लेकिन क्या पर्सनल लाइफ में पवन इतने ही सक्सेस हैं। इसका जवाब है- ‘नहीं’। पवन सिंह ने भले ही इंडस्ट्री में अपने काम और हुनर के दम पर पहचान हालिस की हो लेकिन उनकी असल जिंदगी सुपरफ्लॉप कही जाती है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि, सच्चा प्यार और दो बार शादी के बाद भी पवन का घर नहीं बस सका।

अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे पवन

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता जगजाहिर है। दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई और फिर नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था कि इस बीच पवन ने रातोंरात शादी रचा ली। अक्षरा को भी इस शादी की भनक नहीं लगी। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अक्षरा की माने तो, पवन शादी के बाद भी उनके साथ संबंध रखना चाहते थे। अक्षरा जब इसके लिए राजी नहीं हुई तो, पवन ने शराब पीकर उनके साथ मारपीट की और उनका करियर खत्म कर देने की धमकी भी थी। पवन से तंग आकर अक्षरा ने आखिरकार उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पवन और अक्षरा एक दूसरे के दुश्मन बन गए। आज आलम यह है कि दोनों एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते।

पवन सिंह की पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या

पवन सिंह की पहली शादी नीलम से हुई। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली। हालांकि इसके कारण का पता नहीं चला। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, पवन नीलम को समय नहीं देते थे, जिस कारण वह अपनी जिंदगी से परेशान हो चुकी थी और अकेलापन महसूस करती थी। पहली पत्नी की आत्महत्या के बारे में पवन ने भी कभी मीडिया से कोई बात नहीं की। इसके बाद पवन ने घर वालों की मर्जी से ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचाई।

दूसरी शादी के बाद भी नहीं बसा पवन का घर

पवन और ज्योति की शादी 2018 में बड़े ही धूम-धाम से हुई। लेकिन शादी के चार साल बाद अब पवन ज्योति से तलाक लेने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अक्टूबर 2021 को बिहार के आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी थी। इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी। पवन सिंह के हर गाने और फिल्म हिट होते हैं, जिस कारण उन्हें भोजपुरी का हिट मशीन कहा जाता है। लेकिन पवन की निजी जिंदगी से कई विवाद जुड़े हुए हैं इसलिए उन्हें कंट्रोवर्सी किंग के नाम से भी जाना जाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!