Pawan Singh-Akshara Love Story: अधूरी रह गई पवन सिंह और अक्षरा सिंह की लव स्टोरी, जानें क्या रही वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 04:19 PM IST

Akshara Sign Pawan Sign Love Story: अक्षरा सिंह और पवन सिंह दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हैं। एक समय दोनों के बीच जबरदस्त नजदीकिया थीं, जिसकी चर्चा आज भी की जाती है। लेकिन अक्षरा और पवन का ब्रेकअप हो गया। दोनों की अधूरी प्रेम कहानी की तुलना बॉलीवुड के सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी से की जाती है।

Pawan Singh-Akshara Love Story: अधूरी रह गई पवन सिंह और अक्षरा सिंह की लव स्टोरी, जानें क्या रही वजह

Akshara Sign Pawan Sign Incomplete Love Story: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दोनों ही इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार हैं। अक्षरा और पवन इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन एक समय था जब दोनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर खबरों में बने रहते हैं। दोनों का प्यार ऐसा था कि, जब भी भोजपुरी इंडस्ट्री में बेस्ट जोड़ी की बात होगी तो अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम जरूर आएगा। पर्दे पर भी दोनों की जोड़ी हिट होती थी। लेकिन अफसोस रियल लाइफ में दोनों की जोड़ी टूट गई। आज आलम यह है कि दोनों एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं।

ऐसे हुई थी पवन-अक्षरा की दोस्ती

अक्षरा सिंह और पवन सिंह पहली बार फिल्म के सेट पर मिले थे। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों और गानों में काम किया है। शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। हालांकि दोनों ने अपने प्यार का खुलासा कभी भी मीडिया और फैंस के सामने नहीं किया। लेकिन दोनों हमेशा मूवी और डिनर डेट के दौरान साथ स्पॉट किए जाते थे। इसके बाद अक्षरा और पवन के प्यार के किस्से आम हो गए।

अक्षरा सिंह ने किया प्यार का खुलासा

पवन हमेशा ही अपने रिश्ते को छुपाना चाहते थे। लेकिन अक्षरा ने कभी पवन के साथ अपने रिश्ते को नहीं छुपाया। अक्षरा ने मीडिया को खुलकर पवन संग अपने रिश्ते की सच्चाई बताई। फिर पवन ने अचानक रातों-रात शादी कर ली। इसके बाद भी अक्षरा ने पवन के साथ दोस्ती का रिश्ता बरकरार रखा।

जब अक्षरा ने पवन के खिलाफ मामला दर्ज कराया

रिपोर्ट्स की मानें तो, अक्षरा और पवन के बीच विवाद तब बढ़ गया, जब पवन सिंह ने नशे में धुत होकर अक्षरा के साथ मारपीट की। अक्षरा ने इंटरव्यू में बताया था कि, पवन सिंह अक्सर उनके साथ मार-पीट करते थे। यहां तक कि उन्होंने अक्षरा का करियर बर्बाद करने की धमकी तक दी थी, जिसके बाद अक्षरा ने पवन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके बाद दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

सलमान-ऐश्वर्या के जैसी है अक्षरा-पवन की अधूरी प्रेम कहानी

प्यार का कुछ ऐसा ही द एंड बॉलीवुड के सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ भी हुआ, जिसकी चर्चा आज भी होती है। कहा जाता है कि हम दिल दे चुके सनम फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान और ऐश्वराय के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन फिर रिश्ते में ऐसी दरार आई कि इनकी जोड़ी फिर कभी पर्दे पर नहीं दिखी। कुछ ऐसा ही भोजपुरी के पवन-और अक्षरा की प्रेम कहानी में भी देखने को मिला। दर्शक अब शायद ही कभी सलमान और ऐश्वर्या की तरह पर्दे पर अक्षरा और पवन की जोड़ी साथ देख पाएंगे। यही कारण है कि प्यार से शुरू और नफरत से खत्म पवन और अक्षरा की अधूरी प्रेम कहानी की तुलना सलमान और ऐश्वर्या के लव स्टोरी से की जाती है।

सलमान और ऐश्वर्या की तरह अब अक्षरा और पवन भी अपने अपने करियर में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों ही स्टार्स भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब तहलका मचा रहे हैं। पवन सिंह के एक के बाद एक नए गाने और फिल्म रिलीज होते रहते हैं तो वहीं अक्षरा सिंह भी अपनी एक्टिंग और आवाज का जादू बिखेरती है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!