शादी से पहले एक बूढ़े शख्स के साथ जुड़ा था मोनालिसा का नाम, खबर देख एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 09:59 AM IST

Monalisa Affair Rumours: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने काम के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक वक्त मोनालिसा एक बूढ़े शख्स के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में थी। जानतें हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है।

शादी से पहले एक बूढ़े शख्स के साथ जुड़ा था मोनालिसा का नाम, खबर देख एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब
Photo Credit: Instagram

Monalisa Affair Rumours With Old Age Man: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास इंडस्ट्री की हॉट और मशहूर एक्ट्रेस हैं। मोनालिसा 39 साल की हैं लेकिन उनकी बोल्डनेस देख उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। मोनालिसा इस उम्र में भी बेहद  हसीन लगती हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनके चाहने वाले तो लाखों हैं, लेकिन खबरों की मानें तो एक वक्त मोनालिसा एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, इस बात का खुलासा खुद मोनालिसा एक इंटरव्यू के दौरान कर चुकी हैं।

विक्रांत सिंह के साथ रचाई शादी

मोनालिसा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ बिग बॉस 10 के घर पर ही शादी कर ली। वैसे तो बिग बॉस के घर कई शादियां हुईं, जो लंबे समय तक नहीं चली। लेकिन विक्रांत सिंह और मोनालिसा आज भी हैप्पी मैरिड लाइफ स्पेंड कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी रोमांटिक फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। कपल अक्सर वैकेशन पर भी जाया करते हैं। इन दिनों विक्रांत और मोनालिसा टीवी रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रहे हैं।

जब बूढ़े शख्स के साथ जुड़ा था मोनालिसा का नाम

विक्रांत सिंह और मोनालिसा ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। लेकिन शादी से पहले मोनालिसा का नाम एक बूढ़े शख्स के साथ जुड़ा था। खबर थी कि मोनालिसा इस शख्स के साथ रिसेशनशिप में थी। हालांकि शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। लेकिन मोनालिसा ने इस खबर का पूरी तरह से खंडन करते हुए इसे गलत बताया। एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया- ‘जब मैंने यह खबर देखी तो मैं बहुत परेशान हो गई। मैं सोचने लगी कि बिना मुझसे पूछे कोई मेरे बारे में ये सब कैसे लिख सकता है। मुझे यह खबर सबसे पहले विक्रांत ने दिखाई। हम दोनों इस खबर को पढ़ने के बाद खूब हंसे। लेकिन मुझे टेंशन इस बात की थी कि मेरे फैंस इस खबर को सच मानने लगेंगे।’

मोनालिसा सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि देशभर में अपने काम को लेकर मशहूर हैं। वह सवा सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा मोनालिसा हिंदी, बंगाली, ओड़िया, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हिंदी टीवी धारावाहिक के जरिए भी मोनालिसा ने घर-घर पहचान बनाई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!