नई MG इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का भारत में नाम होगा Windsor, सितंबर में हेगी लॉन्च!

All New MG Windsor EV: एमजी मोटर भारत में संभवत: सितंबर 2024 में नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इसके आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है, इसे विंडसर नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसका टीजर जारी करते हुए जल्द लॉन्च की ओर इशारा भी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विंडसर नाम से लॉन्च होगी नई एमजी ईवी
  • कंपनी ने बताया कार का आधिकारिक नाम
  • सितंबर में लॉन्च हो सकती है इलेक्ट्रिक कार

All New MG Windsor EV: एमजी ने भारतीय मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के नाम का ऐलान कर दिया है, इसे एमजी विंडसर नाम से लॉन्च किया जाएगा। खूबसूरत लुक वाली ये ईवी प्रीमियम कैटेगिरी की होगी। एमजी अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार एमजी विंडसर ईवी भारतीय मार्केट में संभवतः सितंबर 2024 तक लॉन्च करने वाली है। हाल में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ये एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होगी जो पहले से विदेशी बाजार में बिक रही है और माना जा रहा है कि भारतीय मॉडल भी समान ही होगा। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

MG New Electric Crossover To Be Named Windsor

हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है

लुक और फीचर्स में जोरदार

विदेशी मार्केट में उपलब्ध ये इलेक्ट्रिक कार लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार है। इसके साथ एलईडी डीआरएल, निचले हिस्से में लगे हेडलैंप्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट मिले हैं। केबिन की बात करें तो यहां 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। डैशबोर्ड पर वुडन और ब्रोन्ज फिनिश दिए गए हैं। इसके अलावा केबिन को डार्क थीम पर तैयार किया गया है जो ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ आता है।

End of Feed