ऑटो न्यूज़

गर्मी में Car और Bike का इंजन जल्दी क्यों गर्म हो जाता है! मैकेनिक के पास जाने से पहले जान लें ये बातें

Car and Bike Overheating: आपने ध्यान दिया होगा कि गर्मियों में कार या बाइक का इंजन जल्दी गर्म हो जाता है। दरअसल, गर्मियों में लंबे समय तक ड्राइविंग या राइडिंग से गाड़ी के इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

Image

Car and Bike Engines Overheat (Photo: AI Generated)

Car and Bike Overheating: गर्मियों में कार या बाइक का इंजन जल्दी गर्म हो जाता है। यह हर कार या बाइक चालक की एक आम परेशानी है। दरअसल, तेज धूप, बढ़ते तापमान और लंबे समय तक लगातार ड्राइविंग की वजह से गाड़ी के इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं लेकिन समझने की जरूरत है कि ज्यादा ओवरहीटिंग इंजन को नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं गर्मियों में कार या बाइक का इंजन जल्दी गर्म क्यों होता है और इसका क्या समाधान है-

कार या बाइक का इंजन क्यों जल्दी गर्म होता है

बाहर का बढ़ता तापमान

गर्मी में इंजन जल्दी गर्म होने का सबसे बड़ा कारण बाहरी तापमान होता है। जब तापमान बहुत ज्यादा होता है, तो इंजन को ठंडा रखने वाला कूलिंग सिस्टम उतनी तेजी से काम नहीं कर पाता। खासकर जब गाड़ी ट्रैफिक में रुक-रुक कर चलती है तो इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है।

कूलेंट की कमी

कूलेंट की कमी भी ओवरहीटिंग का कारण होती है। कार में कूलेंट का काम इंजन की हीट को कंट्रोल करना होता है। अगर कूलेंट लेवल ही कम हो जाए तो पुराने कूलेंट का इस्तेमाल हो रहा हो तो कूलिंग सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाता और इससे इंजन जल्दी गर्म होने लगता है।

इंजन ऑयल की खराब स्थिति

इसके अलावा, इंजन ऑयल की खराब स्थिति भी इस परेशानी को बढ़ा सकती है। इंजन ऑयल केवल लुब्रिकेशन का काम नहीं करता बल्कि हीट को कम करने में भी मदद करता है। अगर ऑयल का लेवल कम हो या या यह पुराना हो जाए तो इंजन पार्ट्स में फ्रिक्शन बढ़ जाती है और ओवरहीटिंग की संभावना बढ़ जाती है।

बाइक का एयर कूलिंग सिस्टम

बाइक में एयर कूलिंग सिस्टम होने की वजह से इस तरह की समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है। दरअसल, कई बाइक में लिक्विड कूलिंग की जगह एयर कूलिंग का इस्तेमाल होता है, जो एक्स्ट्रीम हीट की कंडीशन में ज्यादा प्रभावी नहीं होता। लंबे समय तक हाई स्पीड राइडिंग हो या लगातार ट्रैफिक में फंसने की स्थिति हो तो बाइक का इंजन ज्यादा गर्म हो सकता है।

टायर प्रेशर और ओवरलोडिंग

टायर प्रेशर और ओवरलोडिंग भी इंजन पर असल डालती हैं। जरूरत से ज्यादा वजन या गलत टायर प्रेशर की वजह से इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे फ्यूल की खपत बढ़ने के साथ ओवरहीटिंग का खतरा भी बढ़ सकता है।

रेडिएटर फैन या कूलिंग फैन

रेडिएटर फैन या कूलिंग फैन में खराबी बी ओवरहीटिंग का कारण बन सकती है। अगर फैन सही समय पर ऑन नहीं होता तो इंजन की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। खासकर कार में रेडिएटर की नियमित सफाई और सर्विसिंग जरूरी मानी जाती है।

क्या है समाधान

इस समस्या से बचने के लिए कार या बाइक की नियमित सर्विसिंग बेहद जरूरी मानी जाती है। इसके अलावा, Coolant level, Engine oil और Radiator की समय-समय पर जांच करवानी चाहिए। अगर Temperature gauge लगातार हाई दिखा रहा हो, तो तुरंत गाड़ी रोककर इंजन को ठंडा होने देना बेहतर माना जाता है। गर्मी में लंबे सफर के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेना भी फायदेमंद हो सकता है। इससे इंजन को ठंडा होने का समय मिल जाता है। साथ ही तेज धूप में लंबे समय तक गाड़ी खड़ी करने से बचना चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article