अब पंक्चर की झंझट खत्म, एलॉय व्हील के साथ TVS XL100 Heavy Duty लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

TVS XL100 Heavy Duty Alloy के मेकेनिकल स्पेसिफिकेशन बाकी वेरिएंट्स के समान हैं। इसमें 99.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन है, जो 4.3 हॉर्सपावर (hp) और 6.5 एनएम (Nm) पीक टॉर्क प्रदान करता है।

टीवीएस (TVS) ने अपनी XL100 रेंज में एक नया वेरिएंट TVS XL100 Heavy Duty Alloy पेश किया है। इस वेरिएंट में ट्यूबलैस टायर और एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इसकी कीमत 59,800 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे इस मॉडल का सबसे महंगा वेरिएंट बनाती है और यह लाइनअप में टॉप पर है। इसके अलावा, इस मॉडल के चार अन्य वेरिएंट्स भी उपलब्ध हैं।

TVS XL100 Heavy Duty

TVS XL100 Heavy Duty/Photo-TVS

एलॉय व्हील्स की जोड़ से टीवीएस XL100 हेवी ड्यूटी को एक नया लुक मिला है और इसे तीन रंगों में उपलब्ध कराया गया है जो कि लाल, नीला और ग्रे हैं। वहीं, बाकी डिजाइन में कोई बदलाव नहीं है, जैसे कि फ्लैट सीट, गोल हेडलाइट और थोड़ी ऊंची हैंडलबार।

End of Feed