बड़ी दिलचस्प है रोल्स-रॉयस सिल्वर रेथ की कहानी, पहले पीएम से लेकर लाल बहादुर शास्त्री तक ने की सवारी

Rolls-Royce Silver Wraith: यह थी रोल्स-रॉयस सिल्वर रेथ (Rolls-Royce Silver Wraith) जिसे लॉर्ड माउंटबेटन ने नेहरू को उपहार स्वरूप दी थी। अंदर से यह कार बेहद विशाल थी, जिसमें रेडियो, लकड़ी की पॉलिश और आलीशान लेदर सीटें लगी थीं। बाद में यह कार भारत सरकार को दी गई, जहां पंडित नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री ने इसका इस्तेमाल किया।

आजादी के बाद, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जिस कार का इस्तेमाल करते थे, वह सिर्फ एक वाहन नहीं बल्कि 1947 के दौर में विलासिता का प्रतीक और चलती-फिरती इतिहास की मिसाल थी। यह थी रोल्स-रॉयस सिल्वर रेथ (Rolls-Royce Silver Wraith) जिसे लॉर्ड माउंटबेटन ने नेहरू को उपहार स्वरूप दी थी। बाद में इस कार का उपयोग लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेताओं ने भी किया और यह कई वर्षों तक देश की आधिकारिक राज्य कार बनी रही।

Rolls-Royce Silver Wraith

Rolls-Royce Silver Wraith used buy India's First Prime Minister Jawaharlal Nehru, Photo-Timesnowhindi

शाही तोहफा

1947 में, क्वीन एलिजाबेथ ने रोल्स-रॉयस सिल्वर रेथ कार भारत के अंतिम वायसराय लुई माउंटबेटन को भेंट की थी। 4.3-लीटर इंजन और 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाली यह कार उस समय इंजीनियरिंग और कारीगरी का अद्भुत नमूना थी। सिल्वर हुड ऑर्नामेंट, क्रोम ग्रिल और स्लीक डिजाइन के साथ, इसका लुक बेहद शानदार था। अंदर से यह कार बेहद विशाल थी, जिसमें रेडियो, लकड़ी की पॉलिश और आलीशान लेदर सीटें लगी थीं। बाद में यह कार भारत सरकार को दी गई, जहां पंडित नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री ने इसका इस्तेमाल किया।

End of Feed