Tesla Delhi Showroom: एलन मस्क ने भारत में मुंबई के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी टेस्ला का नया शो रूम खोल दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में एयरोसिटी स्थित वर्ल्डमार्क-3 में टेस्ला का नया एक्सपीरियंस सेंटर ओपन हुआ। इस नए एक्सपीरियंस सेंटर में ग्राहकों को न सिर्फ प्रीमियम कार्स देखने को मिलेंगी बल्कि कार को खरीदने के लिए बुकिंग, टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी की भी सुविधा दी जाएगी।
Tesla दिल्ली का यह नया शोरूम कंपनी ने 9 साल की लीज पर लिया है। कंपनी इसके किराए के तौर पर करीब 17 लाख रुपये हर महीने देगी। इस नए एक्सपीरियंस सेंटर में आने वाले विजिटर्स को इस सबसे चर्चित SUV Tesla Model Y के दो वेरिएंट देखने को मिलेंगे।
Model Y में मिलते हैं तगड़े फीचर्स
Tesla Model Y कार में कंपनी ने एक से बढ़कर एक तगड़े फीचर्स दिए हैं। अपने डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ यह प्रीमियम कार किसी भी सड़क पर बेहतरीन ग्रिप और तेज रफ्तार देने में सक्षम है। टेस्ला की यह कार कितनी तेज है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5 सेकेंड में पकड़ लेती है। आप इसे एक बार फुल चार्ज करके करीब 533 किमी तक का सफर कर सकते हैं।
लक्जरी और टेक्नोलॉजी का संगम
कार का इंटीरियर मिनिमलिस्ट डिजाइन में तैयार किया गया है, जिसमें 15 इंच का टचस्क्रीन, ऑटोपायलट फीचर, वॉइस कमांड और पैनोरमिक ग्लास रूफ शामिल है। अगर आप फेमली के लिए बड़ी कार चाहते हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। टेस्ला की यह कार 7 सीटर ऑप्शन के साथ आती है।
Tesla Model Y की कीमत
आपको बात दें कि Tesla Model Y में कंपनी ने दो वेरिएंट पेश किए हैं। जिसमें पहले वेरिएंट को कंपनी ने रियल व्हील ड्राइव (RWD) नाम दिया है और दूसरे वेरिएंट को लांग-रेंज रियर व्हील ड्राइव (LR-RWD) नाम दिया है। RWD बेस मॉडल की ऑन रोड कीमत 61,06,690 रुपये है। अगर आप अल्ट्रा रेड वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको इसके लिए दिल्ली में 62,93,540 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
देशभर में शुरू हुई बुकिंग
Tesla Model Y की बुकिंग कंपनी ने देशभर में शुरू कर दी है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी यह कंफर्म कर चुकी है। दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम और पुणे के ग्राहकों को सबसे पहले डिलीवरी दी जाएगी।
