ऑटो न्यूज़

महंगी होने के बावजूद 1 लाख लोगों की फैमिली SUV बन चुकी है Tata Harrier

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 18, 2023, 04:28 PM IST

Tata Motors ने 2019 की शुरुआत में Harrier SUV लॉन्च की थी और साढ़े चार साल से कम समय में कंपनी ने इसकी 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। जोरदार फीचर्स से लैस इस एसयूवी का लुक भी तगड़ा है।

Image

हैरियर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.07 लाख रुपये तक जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा हैरियर की 1 लाख यूनिट बिकी
  • कंपनी की दूसरी सबसे महंगी एसयूवी
  • हाइटेक फीचर्स और लुक भी जोरदार

Tata Harrier Sales Milestone: टाटा मोटर्स ने 2019 की शुरुआत में नई हैरियर एसयूवी भारत में लॉन्च की थी और अब कंपनी ने इसकी बिक्री में मील का बड़ा पत्थर रखा है। टाटा हैरियर की 1 लाख यूनिट कंपनी ने साढ़े चार साल के भीतर बेच ली हैं। ये कंपनी की दूसरी सबसे प्रीमियम एसयूवी है जिसकी जगह सफारी से नीचे आती है। जोरदार फीचर्स से लैस दमदार लुक वाली टाटा हैरियर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.07 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी बहुत जल्द हैरियर का 2023 मॉडल लॉन्च करने वाली है।

2023 मॉडल की बुकिंग जारी

टाटा मोटर्स ने मिड साइज एसयूवी मार्केट की बड़ी खिलाड़ी हैरियर के नए मॉडल की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. इस बार कंपनी 2023 हैरियर के साथ दमदार सेफ्टी फीचर्स देने वाली है जिनमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी एडास और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल हैं. टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में नई हैरियर एसयूवी को शोकेस किया था जिसकी सड़क पर दमदार मौजूदगी ग्राहकों को अपनी ओर खासा आकर्षित करती है.

ADAS है सबसे बड़ा हाइलाइट

टाटा ने नई हैरियर के साथ जितने भी नए फीचर्स दिए हैं उनके सबसे ज्यादा अहम एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी एडीएएस है. इस सेफ्टी फीचर के अंतर्गत सामने से होने वाली टक्कर की चेतावनी, लेन बदलने की चेतावनी, आपातकालीन स्थिति में स्वतः लगने वाले ब्रेक्स, ट्रैफिक साइन पहचानने की क्षमता, लेन डिपार्चर वार्निंग, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर कोलिजन वार्निंग शामिल हैं. इसके अलावा कार में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं.

कितना दमदार होगा इंजन

टाटा मोटर्स ने नई 2023 हैरियर के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है, इससे पहले पेट्रोल मॉडल के साथ सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स और टॉर्क कन्वर्टर ही उपलब्ध थे. एसयूवी को क्रेयोटेक 10 टर्बोचार्ज्ड बीएस6 फेस 2 डीजल इंजन दिया गया है जो करीब 167 एचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. नई हैरियर ब्लैक, ब्लू, ट्रॉपिकल मिस्ट, रेड, व्हाइट और ग्रे कलर्स में मिलेगी और भारत में इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700, एमजी हैक्टर, ह्यून्दे क्रेटा, जीप कम्पास और किआ सेल्टोस से होगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article