ऑटो न्यूज़

अगस्त में बढ़ गए Maruti कारों के दाम, जानिए किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत

अगर आप भी एक नई मारुति कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। आपको मारुति कारों के लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लेने चाहिए।

Image

अगस्त में महंगी हो गई मारुति कारें

अगर आप आने वाले दिनों में Maruti Suzuki की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। कंपनी ने अगस्त 2026 में अपनी Arena और Nexa रेंज की कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जून में कीमतें बढ़ाने के बाद यह एक और प्राइस हाइक है। कंपनी की ओर से कीमत बढ़ाने के पीछे मुख्य वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई जा रही है। हालांकि, कंपनी लागत को नियंत्रित रखने की लगातार कोशिश करती है।

अगस्त की इस कीमत बढ़ोतरी में Maruti Suzuki Arena की कारों पर कम असर पड़ा है, जबकि Nexa की कुछ लोकप्रिय कारें काफी महंगी हुई हैं। ऐसे में अगर आप Maruti की नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो नई कीमतों को ध्यान में रखकर बजट तैयार करना होगा-

Maruti Suzuki मॉडलअगस्त 2026 में कीमत बढ़ोतरी
Alto K10₹2,500 तक
S-Presso₹2,500 तक
Celerio₹2,500 तक
WagonR₹2,500 तक
Carry₹2,500
Swift₹5,000
Brezza₹5,000 तक
Eeco₹5,000
Grand Vitara₹5,000 तक
Dzire₹5,000–₹7,500
Tour S₹5,000–₹7,500
Ertiga₹5,000–₹7,500
Fronx₹7,500 तक
XL6₹5,000–₹7,500
Victoris₹10,000 तक
Invicto₹10,000 तक
Jimny₹15,000
eVitara₹20,000 तक
Baleno₹30,000 तक

Alto K10 से WagonR तक की कीमत बढ़ी

Maruti Suzuki की एंट्री-लेवल और छोटी कारों की कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ी हैं। Alto K10, S-Presso, Celerio और WagonR जैसी कारों की कीमत में अधिकतम 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह Maruti Suzuki Carry मिनी ट्रक भी 2,500 रुपये तक महंगा हुआ है।

Swift, Dzire और Tour S भी हुईं महंगी

Maruti Suzuki की लोकप्रिय Swift की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं Dzire और Tour S की कीमत में 5,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

Ertiga और Brezza के भी बढ़े दाम

Maruti Suzuki की लोकप्रिय MPV Ertiga की कीमत में 5,000 रुपये से लेकर 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं SUV सेगमेंट में लोकप्रिय Brezza की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा Eeco वैन भी 5,000 रुपये तक महंगी हो गई है।

Victoris पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

Maruti Arena रेंज में सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी Victoris SUV पर हुई है। अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत में अधिकतम 10,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

Nexa की Baleno सबसे ज्यादा महंगी

Nexa रेंज की बात करें तो इस बार सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी Baleno पर हुई है। Baleno की कीमत में वेरिएंट के आधार पर 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह Nexa की सबसे लोकप्रिय कारों में शामिल है। Nexa की लोकप्रिय SUV Fronx भी अब 7,500 रुपये तक महंगी हो गई है।

Jimny और eVitara भी महंगी

Maruti की ऑफ-रोड SUV Jimny की कीमत में अधिकतम 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV eVitara की कीमत में 20,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है। यह Nexa रेंज में दूसरी सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी है। इसके अलावा Maruti Invicto की कीमत में भी 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article