नई Tata Sierra जल्द लॉन्च को तैयार, पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आएगी SUV

Sierra को अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसे पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिससे साफ है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल लगभग तैयार है। यह SUV ना केवल पावर और परफॉर्मेंस का दम दिखाएगी, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी EV सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Tata Sierra एक बार फिर वापसी कर रही है। इस बार Tata इसे एक मॉडर्न और पावरफुल SUV के रूप में पेश करने जा रही है, जो पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। यह SUV ना केवल पावर और परफॉर्मेंस का दम दिखाएगी, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी EV सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी।

Tata Sierra

Tata Sierr/Photo- (Automobile With Bruce - Youtube)

पेट्रोल इंजन विकल्प-दमदार परफॉर्मेंस के साथ

Tata Sierra के पेट्रोल वेरिएंट में दो इंजन विकल्प मिल सकते हैं। पहला होगा 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन, जो किफायती ड्राइविंग के लिए उपयुक्त होगा। दूसरा और ज्यादा पावरफुल विकल्प होगा 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो खासतौर पर टॉप वेरिएंट्स के लिए आरक्षित हो सकता है। इस टर्बो पेट्रोल इंजन से लगभग 170 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है। अच्छी बात यह है कि दोनों इंजन E20 फ्यूल (20% एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) पर चलने के लिए तैयार होंगे, जिससे पर्यावरण पर कम असर पड़ेगा।

End of Feed