ऑटो न्यूज़

आ गई नई Honda NX200, 1.68 लाख में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

होंडा ने अपनी नई बाइक NX200 को भारत में लॉन्च किया है। भारत में इस बाइक को 1,68,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। होंडा की इस नई बाइक में 4.2 इंच का फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले मौजूद है। इस डिस्प्ले में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है और साथ होंडा रोड-सिंक ऐप के कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं।

Image

आ गई नई Honda NX200

Photo : Times Now Digital

Honda NX200: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है। होंडा की बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में होंडा ने अपनी नई बाइक NX200 को भारत में लॉन्च किया है। भारत में इस बाइक को 1,68,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। होंडा की नई बाइक मौजूदा CB200X बाइक पर ही आधारित है। बाइक के डिजाइन, स्टाइल और साइज में कोई बड़ा बदलाव नहीं है लेकिन बाइक में नया इंजन और कुछ खास फीचर्स जरूर ऑफर किये गए हैं।

होंडा NX200 में क्या है नया

होंडा NX200 में बहुत से खास फीचर्स भी ऑफर किये गए हैं। होंडा की इस नई बाइक में 4.2 इंच का फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले मौजूद है। इस डिस्प्ले में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है और साथ होंडा रोड-सिंक ऐप के कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं। इस नए डिस्प्ले की मदद से राइडर नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट जैसी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही नई बाइक में टाइप C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

होंडा NX200 का नया इंजन

होंडा NX200 में नया 184.4cc का इंजन मिलता है। इस इंजन की अनेक विशेषताओं में से एक यह भी है कि ये इंजन OBD2B नियमों के अनुरूप है। यह इंजन 16.76bhp और 15.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में स्लिपर क्लच, ड्यूल चैनल ABS और 5 स्पीड गेयरबॉक्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। होंडा की नई NX200 बाइक में होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) भी है। विभिन्न सड़कों के अनुसार यह फीचर्स बाइक को पर्याप्त टॉर्क ऑफर करता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article