Maruti Jimny लॉन्च होते ही महिंद्रा ने Thar पर दिया जोरदार डिस्काउंट, इतना पैसा बचेगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 9, 2023, 05:08 PM IST

Mahindra & Mahindra ने Thar SUV पर जून 2023 में 65,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इस डिस्काउंट में 40,000 रुपये की नकद छूट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार पर मिली जोरदार छूट
  • इस महीने बचाएं 65,000 रुपये तक
  • जिम्नी के आते ही मिला डिस्काउंट

Mahindra Thar Offers In June 2023: मारुति सुजुकी जिम्नी मार्केट में हाल में लॉन्च हुई है और इसके आते ही महिंद्रा ने ग्राहकों के बीच खूब पॉपुलर थार पर बढ़िया डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने जून 2023 में इस ऑफरोडर पर 65,000 रुपये तक छूट दी है जिसमें 40,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। बता दें कि कंपनी ने ये ऑफर थार के सिर्फ एलएक्स 4ऋऋ4 एटी वर्जन पर दिया है। इसके अलावा नई स्कॉर्पियो और एक्सयूवी700 पर भी कोई ऑफर उपलब्ध नहीं कराया गया है।

Mahindra Thar Discount

कंपनी ने जून 2023 में इस ऑफरोडर पर 65,000 रुपये तक छूट दी है

End of Feed