ऑटो न्यूज़

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 खरीदने की सोच रहे हैं? जानिए पूरी EMI डिटेल

इसकी क्लासिक डिजाइन, मजबूत सड़क उपस्थिति और रेट्रो लुक इसे और खास बनाते हैं। ₹1.62 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आने वाली यह मोटरसाइकिल समय की कसौटी पर खरी उतरी है। आइए समझते हैं कि यदि आप इसे ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको यह कितने की पड़ेगी?

Image

Royal Enfield Bullet 350/Photo-royalenfield

भारत में दशकों से सड़कों पर अपनी शान दिखाने वाली Royal Enfield Bullet 350 आज भी बाइक प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है। आधुनिक फीचर्स के साथ आने के बावजूद यह बाइक अपने पुराने अंदाज और दमदार “थंपिंग” साउंड के लिए जानी जाती है। इसकी क्लासिक डिजाइन, मजबूत सड़क उपस्थिति और रेट्रो लुक इसे और खास बनाते हैं। ₹1.62 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आने वाली यह मोटरसाइकिल समय की कसौटी पर खरी उतरी है। आइए समझते हैं कि यदि आप इसे ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको यह कितने की पड़ेगी?

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का बढ़ता क्रेज

बड़े और पावरफुल इंजनों वाली बाइक्स की मांग के बीच Royal Enfield ने खुद को नए दौर के हिसाब से ढाल लिया है। सितंबर 2025 में लागू हुई GST दरों में कटौती के बाद 350cc तक की बाइक्स पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे Bullet 350 जैसी मोटरसाइकिलें पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं।

Royal Enfield Bullet 350 की EMI कितनी होगी?

ब्याज दरअवधिमासिक ईएमआईकुल ईएमआई
9.5%24 महीने₹4,591₹1,10,184
9.5%36 महीने₹4,614₹1,66,104
10%24 महीने₹4,614₹1,10,736
10%36 महीने₹3,227₹1,16,172

क्या खरीदना सही रहेगा?

अगर आप Bullet 350 खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी संभावित EMI ब्रेकडाउन आपके सामने है। यहां कीमत ₹1,62,795 (एक्स-शोरूम) मानी गई है और ₹1 लाख के लोन पर EMI की गणना की गई है यानी आपको करीब 62,000 रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा। अगर आप एक भरोसेमंद, क्लासिक और दमदार बाइक की तलाश में हैं, तो Royal Enfield Bullet 350 एक बेहतरीन विकल्प है। टैक्स में कटौती से इसकी कीमत पहले से और आकर्षक हो गई है। वहीं, EMI विकल्प भी इसे मध्यम बजट वाले ग्राहकों के लिए आसान बनाते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article