Lexus ने भारत से वापस मंगाई ये चार कारें, लोगों को आ रही थी ये बड़ी दिक्कत

कंपनी ने यह कदम Parking Assist ECU सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए उठाया है, जो Panoramic View Monitor (360-डिग्री कैमरा सिस्टम) का हिस्सा है और वाहन की रियर-व्यू इमेज को प्रदर्शित करता है।

लग्जरी कार निर्माता Lexus India ने भारत में अपनी कुछ प्रीमियम कारों को स्वेच्छा से वापस मंगाने (रिकॉल) की घोषणा की है। इस रिकॉल अभियान के तहत LM, LX, LS, NX और RX मॉडल्स के कुल 1,588 यूनिट्स शामिल हैं। कंपनी ने यह कदम Parking Assist ECU सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए उठाया है, जो Panoramic View Monitor (360-डिग्री कैमरा सिस्टम) का हिस्सा है और वाहन की रियर-व्यू इमेज को प्रदर्शित करता है।

New Lexus LS

फोटो- लेक्सस

किन मॉडलों पर लागू होगा रिकॉल

  • Lexus LM: अप्रैल 2024 से अगस्त 2025 के बीच बने 258 यूनिट्स
  • Lexus LX: अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के बीच बने 136 यूनिट्स
  • Lexus LS: नवंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच बने 6 यूनिट्स
  • Lexus NX: नवंबर 2021 से फरवरी 2025 के बीच बने 443 यूनिट्स
  • Lexus RX: मई 2022 से जून 2025 के बीच बने 745 यूनिट्स

End of Feed