2024 Isuzu D-Max V-Cross पिकअप का टीजर जारी, बहुत जल्द भारत में लॉन्च होगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 23, 2024, 12:45 PM IST

2024 Isuzu D-Max V-Cross Facelift: इसुजु इंडिया ने 2024 डी-मैक्स वी-क्रॉस पिकअप ट्रक का टीजर जारी कर दिया है जिसमें इसके केबिन की झलक देखने को मिली है। ये पिकअप ट्रक कई बदवालों के साथ आने वाला है और इसे बहुत जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस टीज
  • कई बदलावों के साथ आ रहा पिकअप
  • भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा

2024 Isuzu D-Max V-Cross Facelift: 2024 इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस फेसलिफ्ट का आधिकारिक टीजर भारत में जारी कर दिया गया है। इस अपडेटेड पिकअप ट्रक को लुक में बदलावा के साथ नए फीचर्स मिलने वाले हैं। भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाली नई जनरेशन वी-क्रॉस ग्लोबल स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल से अलग है। ये असल में मौजूदा मॉडल ही होगा जिसे कुछ बदलाव दिए जाएंगे, इससे ताजा लुक पिकअप को मिल सकेगा। दिखने में ये पिकअप बहुत जोरदार है और प्रदर्शन के मामले में ये लाजवाब है। खासतौर पर उन रास्तों के लिए जहां बाकी गाड़ियां हार मान जाती हैं, वहां वी-क्रॉस आसानी से चलाई जा सकती है।

2024 Isuzu D Max V Cross Pickup

दिख पिक बह जोरद प्रदर् माम लाजव है

टीजर में क्या-क्या दिखा

नई वी-क्रॉस के टीजर में इसका डैशबोर्ड भी नजर आया है जो दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही है। इसमें पुराना स्टीयरिंग व्हील और एनलॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डिजिटल एमआईडी शामिल है। इसका टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूदा मॉडल वाला ही लग रहा है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला है। हालांकि नई इसुजु वी-क्रॉस के साथ 3 पॉइंट सीटबेल्ट पीछे बैठने वाले सभी पैसेंजर्स के लिए दिए गए हैं।

End of Feed