Hyundai Creta का बड़ा कारनामा, सिर्फ भारत के 10 लाख ग्राहकों ने खरीद डाली ये SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 19, 2024, 09:28 PM IST

Hyundai Creta 10 Lakh Sales Milestone: Hyundai India ने 2015 में पहली बार Creta SUV मार्केट में लॉन्च की थी और अब तक कंपनी ने इसकी 10 लाख यूनिट बेच ली हैं। बता दें कि ये बिक्री सिर्फ घरेलू मार्केट में हुई है, इसके अलावा 2.80 लाख यूनिट विदेशों में निर्यात की गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा की 10 लाख यूनिट बिकीं
  • 2015 में पहली बार लॉन्च हुई थी SUV
  • नई क्रेटा फेसलिफ्ट की जोरदार डिमांड

Hyundai Creta 10 Lakh Sales Milestone: ह्यून्दे इंडिया ने 2015 में पहली बार क्रेटा एसयूवी को लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक इसकी बिक्री में कमी नहीं आई है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस एसयूवी की 10 लाख यूनिट सिर्फ भारतीय मार्केट में बिक गई हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस मिड साइज एसयूवी की 2.80 लाख यूनिट विदेशों में भी निर्यात की गई हैं। यानी 8 साल से कुछ समय ज्यादा में ही कंपनी ने बिक्री में ये मील का पत्थर कायम कर दिया है। कुल मिलाकर 9 साल से भी कम समय में 12.80 लाख क्रेटा बिक चुकी हैं। इस बिक्री में नई क्रेटा फेसलिफ्ट तेजी से इजाफा कर रही है। जानें इसके बारे में सब कुछ।

Hyundai Creta 10 Lakh Sales In India

8 सा कु सम ज्याद मे कंपन बिक्र मे मी पत्थ काय दिय

मिल रही जोरदार बुकिंग

हाल में लॉन्च हुई नई क्रेटा के लिए ,06000 ग्राहकों ने बुकिंग करा ली है जो इसके सुपरहिट होने का साफ संकेत है। 2024 ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 17,23,800 रुपये तक जाती है। कंपनी ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिसमें सबसे बड़ा आकर्षक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इस सिस्टम से एसयूवी को मिलाकर एसयूवी के साथ कंपनी ने 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

End of Feed