ऑटो न्यूज़

VIDEO: चालान काटे जाने पर एक शख्स को आया इतना गुस्सा, सड़क पर फूंक दी अपनी बाइक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 11:04 AM IST

हैदराबाद के एक शख्स को गलत दिशा में गाड़ी चलाने के लिए ट्र्रैफिक पुलिस ने रोका तो गुस्से में आकर उसने अपनी ही बाइक पर पेट्रोल डालकर उसे फूंक दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक किस तरह बाधित हुआ है.

Image

पुलिस अधिकारी की मानें तो ये शख्स आदतन गलत दिशा में वाहन चलाता है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • चालान कटने की वजह से स्वाहा कर दी बाइक
  • हैदराबाद के अमीरपेट मेट्रो स्टेशन पास की घटना
  • पुलिस ने कहा शख्स को नियम तोड़ने की आदत

Man Sets His Own Bike On Fire: हैदराबाद के रहने वाले एक 45 वर्षीय शख्स ने अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के नजदीक अपनी ही बाइक में आग लगा दी. दरअसल ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर इस शख्स का चालान काटा गया जिसके बाद गुस्से में अपनी बाइक को फूंक दिया. होमगार्ड द्वारा बाइक रोके जाने पर ये शख्स दुकान के अंदर से पेट्रोल की बॉटल उठाकर लाया और बाइक में आग लगा दी जिस वजह से ट्रैफिक भी काफी समय तक बाधित रहा.

ट्रैफिक पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ने क्या कहा

हैदराबाद के जॉइंट कमश्निर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) ए वी रंगनाथ ने बताया कि 3 अक्टूबर को ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर दो-पहिया वाहन में राइडर द्वारा आग लगाए जाने का वीडियो सामने आया है. इस आदमी की पहचान एस अशोक नाम से हुई है जो गलत दिशा में बाइक चला रहा था. जब पुलिस ने उसे रोका तो वो उन्हीं से झगड़ने लगा. पुलिस अधिकारी की मानें तो ये शख्स आदतन गलत दिशा में वाहन चलाता है.

हैदराबाद पुलिस का ऑपरेशन रोप

हैदराबाद पुलिस इस समय ट्रैफिक नियमों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठा रही है और इन्हें तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है. इसके लिए ऑपरेशन रोप (रिमूवल ऑफ ऑब्स्ट्रक्टिव पार्किंग एंड एनक्रोचमेंट्स) चलाया जा रहा है ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो और लोग सुरक्षित रहें. इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने 472 वाहन चालकों पर कार्रवाई की और 18 जगहों से अतिक्रमण हटाकर कुल 3.65 लाख रुपये का फाइन 3 अक्टूबर को लगाया.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article