ऑटो न्यूज़

आ रही है होंडा की नई हाइब्रिड SUV! 22 मई को लॉन्च से पहले आया ZR-V का दमदार लुक

Honda अपने ग्राहकों के लिए एक नई हाइब्रिड एसयूवी लाने जा रही है। कंपनी ने Honda ZR-V Hybrid SUV का टीजर जारी किया है। इस एसयूवी से 22 मई को पर्दा हटेगा।

Image

Honda ZR-V Hybrid SUV (Photo: Honda)

Honda अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कंपनी ने हाल ही में नई Honda ZR-V Hybrid SUV का टीजर जारी किया है, जिसके बाद ग्राहकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। यह नई SUV 22 मई को ऑफिशियली पेश होने जा रही है। होंडा की इस अपकमिंग एसयूवी को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन की वजह से खास माना जा रहा है।

प्रीमियम फैमिली सेगमेंट पर कंपनी का ध्यान

कंपनी द्वारा जारी टीजर में SUV की स्टाइलिंग और डिजाइन की हल्की झलक देखने को मिली है। इसमें मॉडर्न एलईडी लाइटिंग सेटअप, स्पॉर्टी फ्रंट प्रोफाइल और स्लीक बॉडी लाइन दिखाई दे रही हैं। Honda इस SUV को अपने अर्बन बायर्स और प्रीमियम फैमिली सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश कर सकती है।

हाइब्रिड व्हीकल मार्केट में मजबूत होगी होंडा की पकड़

ZR-V Hybrid SUV को कंपनी के ग्लोबल लाइनअप में पहले से उपलब्ध मॉडल्स के बीच पॉजिशन किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह SUV कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट के बीच की कैटेगरी में जगह बना सकती है। इसके जरिए Honda तेजी से बढ़ रहे हाइब्रिड व्हीकल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत हाइब्रिड पावरट्रेन

इस अपकमिंग एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसका हाइब्रिड पावरट्रेन माना जा रहा है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों का इस्तेमाल होता है, जिससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और कम एमिशन का फायदा मिलता है। खास कर ईंधन की बढ़ती कीमतों और कठोर एमिशन नॉर्म्स के बीच हाइब्रिड गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

किन ग्राहकों को पसंद आएगी ये एसयूवी

इस तरह की हाइब्रिड एसयूवी उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती हैं, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर शिफ्ट नहीं होना चाहते। लेकिन उन्हें बेहतर माइलेज और कम फ्यूल कंजम्पशन की भी जरूरत है। इस तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ही अब कई कंपनियां हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर जोर दे रही हैं।

किन फीचर्स के साथ आ सकती है एसयूवी

फीचर्स की बात करें तो Honda की नई SUV में प्रीमियम केबिन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर से संकेत मिलता है कि इसमें

मॉडर्न इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल फीचर्स दिए जा सकते हैं।

फिलहाल Honda ने केवल टीजर जारी किया है और पूरी जानकारी 22 मई के डेब्यू इवेंट में सामने आने की उम्मीद है। इसके बाद SUV की प्राइसिंग, फीचर्स और उपलब्धता को लेकर ज्यादा जानकारी मिल सकती है। तब तक Honda fans और एसयूवी खरीदरों को नई हाइब्रिड एसयूवी का बेसब्री से इंतजार है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article