ऑटो न्यूज़

Honda Double Launch: भारत में आज लॉन्च होंगी होंडा की दो नई गाड़ियां! जानिए कैसे होंगे फीचर्स

Honda Double Launch Today: होंडा आज अपने ग्राहकों के लिए दो नई गाड़ियां पेश करने जा रहा है। कंपनी नई Honda ZR-V और अपडेटेड Honda City से पर्दा हटाने जा रही है।

Image

Honda Double Launch Today

Honda आज अपने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में दो नई गाड़ियों को पेश करने जा रहा है। इनमें नई Honda ZR-V और अपडेटेड Honda City शामिल हैं। कंपनी की कोशिश है कि इन दोनों ही नए मॉडल के जरिए एसयूवी और सेडान सेगमेंट पर मजबूत पकड़ बनाई जा सके। आइए जल्दी से जान लेते हैं होंडा की इन दोनों गाड़ियों को कौन-से फीचर्स और खूबियों के साथ पेश किया जा सकता है-

इन खूबियों के साथ आ सकती है गाड़ियां

नई Honda ZR-V

नई Honda ZR-V को कंपनी एक प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी के तौर पर पेश कर सकती है। इसका डिजाइन काफी मॉडर्न और स्पोर्टी रखा गया है। एसयूवी में स्लीक एलईडी हेडलैंप्स, बड़ी फ्रंट ग्रिल और शार्प बॉडी लाइन देखने को मिल सकती हैं। इसका ओवरऑल लुक इंटरनेशनल होंडा एसयूवी से इंस्पायर्ड माना जा रहा है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Tucson, Jeep Compass और Volkswagen Tiguan जैसी SUVs से हो सकता है।

Honda ZR-V के इंटीरियर की बात करें तो इसमें बड़ा touchscreen infotainment system, digital instrument cluster, panoramic sunroof और connected car technology जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) और कई मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स मिलने की भी संभावना जताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे प्रीमियम बायर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च कर सकती है।

इंजन विकल्प की बात करें तो Honda ZR-V में हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। Honda अपनी स्ट्रान्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को भारतीय बाजार में धीरे-धीरे विस्तार दे रही है और यही वजह है कि नई एसयूवी में फ्यूल एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस का बैलेंस देखने को मिल सकता है।

Honda City का फेसलिफ्ट वर्जन

वहीं दूसरी ओर, Honda अपनी लोकप्रिय सेडान Honda City का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च करने जा रही है। नई Honda City facelift में कई कॉस्मेटिक अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। कार में नया front bumper, revised grille और updated alloy wheels दिए जा सकते हैं। इसके अलावा एक्सटीरियर डिजाइन को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाने की कोशिश की गई है।

नई Honda City facelift के केबिन में भी कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें बड़ा infotainment display, wireless connectivity, updated upholstery और additional comfort features मिलने की संभावना है। साथ ही कंपनी ADAS features को और बेहतर बना सकती है, जिससे सेफ्टी लेवल पहले से मजबूत हो सकता है।

इंजन सेटअप में ज्यादा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। Honda City facelift में मौजूदा पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन जारी रखे जा सकते हैं। Honda City hybrid पहले से ही स्ट्रॉन्ग फ्यूल एफिशिएंसी और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है।

कौन-से ग्राहकों को पसंद आएगी गाड़ी

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सेडान कैटेगरी में भी Honda City की मजबूत पहचान बनी हुई है। ऐसे में Honda एक तरफ ZR-V जैसी नई SUV के जरिए प्रीमियम एसयूवी बायर्स को टारगेट करेगा, वहीं दूसरी तरफ City facelift के जरिए सेडान प्रेमियों को अपडेटेड विकल्प देने की कोशिश की जाएगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article