ऑटो न्यूज़

Honda का भारत में डबल धमाका! 12 लाख में लॉन्च हुई नई City Facelift, दमदार ZR-V Hybrid SUV की बुकिंग हुई शुरू

Honda ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए दो नई गाड़ियां पेश कर दी हैं। नई Honda City facelift को 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है।

Image

Honda

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई गाड़ियों को पेश कर दिया है। कंपनी ने नई Honda City facelift और प्रीमियम hybrid SUV Honda ZR-V से पर्दा हटा दिया है। आइए जल्दी से दोनों ही नई गाड़ियों के डिजाइन, लुक, फीचर्स पर एक नजर डाल लें-

Honda City facelift

नई Honda City facelift को रिफ्रेश डिजाइन और नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसमें रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, नए एलईडी हैडलैंप, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय व्हील्स दिए हैं। साथ ही कार में कनेक्टेड लाइटिंग एलिमेंट्स और स्पोर्टी स्टाइलिंग टच भी जोड़ा गया है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है।

City वेरिएंटकीमत
Petrol MT SV₹11.99 लाख
Petrol MT V₹13.29 लाख
Petrol MT ZX₹15.25 लाख
Petrol MT ZX+₹16.14 लाख
Petrol CVT V₹14.29 लाख
Petrol CVT ZX₹16.25 लाख
Petrol CVT ZX+₹17.14 लाख
Strong Hybrid ZX+₹20.99 लाख

नई City facelift के इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें बड़ा touchscreen infotainment system, ventilated front seats, 360-degree camera और upgraded cabin layout जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Honda ने सेफ्टी पर ध्यान देते हुए कार में Level-2 ADAS technology शामिल की है।

इंजन सेटअप की बात करें तो Honda City facelift में मौजूदा 1.5-litre petrol engine और hybrid powertrain को जारी रखा गया है। इसमें manual और CVT gearbox दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।

Honda ZR-V Hybrid SUV

वहीं दूसरी तरफ, Honda ZR-V कंपनी की नई फ्लैगशिप हाइब्रिड एसयूवी के रूप में सामने आई है। इसे भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर लाया जा रहा है। Honda ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी हैं और डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। यह SUV ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद है और अब भारतीय बायर्स को प्रीमियम हाइब्रिड एसयूवी का नया विकल्प देने की तैयारी की गई है।

Honda ZR-V का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्पोर्टी रखा गया है। इसमें स्लीक LED projector headlamps, बड़ी front grille, diamond-cut alloy wheels और coupe-inspired crossover styling देखने को मिलती है। SUV में panoramic sunroof, 12-speaker Bose audio system, ventilated seats, 360-degree camera और advanced ADAS features जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

नई ZR-V में 2.0-litre strong hybrid engine मिलता है, जो लगभग 184 PS की पावर और 315 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। Honda का दावा है कि यह SUV परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी का अच्छा बैलेंस देती है। इसमें eCVT gearbox और multiple drive modes भी दिए गए हैं। खास बात यह है कि hybrid system short distances के लिए ईवी मोड में भी SUV को चला सकता है।

होंडा की डबल लॉन्च रणनीति

Honda की यह डबल लॉन्च रणनीति भारतीय बाजार में ब्रांड इमेज को मजबूत करने की कोशिश है। एक तरफ कंपनी Honda City facelift के जरिए सेडान बायर्स को आकर्षित करना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ ZR-V जैसी premium hybrid SUV के जरिए प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article