Hero ने हटाया अपनी सबसे दमदार मोटरसाइकिल से पर्दा, फरवरी से शुरू होगी Mavrick की बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 23, 2024, 02:13 PM IST

Hero MotoCorp ने अब तक की अपनी सबसे दमदार मोटरसाइकिल Hero Mavrick 440 से पर्दा हटा लिया है। कंपनी फरवरी 2024 से इसकी बुकिंग भारत में शुरू करने वाली है और इसी महीने नई बाइक को लॉन्च किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई हीरो मैवरिक 440 से हटा पर्दा
  • अब तक की सबसे दमदार हीरो बाइक
  • फरवरी में शुरू होगी भारत में बुकिंग

New Hero Mavrick 440 Unveiled: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे दमदार मोटरसाइकिल मैवरिक 440 से भारतीय मार्केट के लिए पर्दा हटा लिया है। कंपनी ने इसे दुनिया भर में पॉपुलर हार्ली-डेविडसन के साथ मिलकर तैयार किया है और ये नई बाइक हार्ली एक्स440 रोड्सटर पर आधारित है। दिखने में हीरो मैवरिक 440 बहुत जोरदार है और कहीं ना कहीं इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की दमदार मोटरसाइकिल से होने वाला है। कंपनी ने इसे चार रंगों और तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट स्पोक व्हील्स और इकलौते आर्कटिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।

All New Hero Mavrick 440 Unveiled

कंपनी ने इसे चार रंगों और तीन वेरिएंट्स में पेश किया है

कब शुरू होगी इसकी बुकिंग

हीरो मैवरिक 440 के मिड वेरिएंट में ग्राहकों को अलॉय व्हील्स मिलेंगे और दो रंगों - सेलेस्टियल ब्लू और फियरलेस रेड में ये बाइक उपलब्ध होगी। इसके अलावा टॉप वेरिएंट के साथ मशीन्ड अलॉय व्हील्स मिलेंगे, वहीं फैंटम ब्लैक और एनिग्मा ब्लैक कलर्स में ये बाइक पेश की गई है। कंपनी फरवरी 2024 से नई मैवरिक बाइक की बुकिंग शुरू करने वाली है और इसी के आस-पास लॉन्च भी किया जाएगा। हालांकि बुकिंग करने वाले ग्राहकों को इसकी डिलीवरी अप्रैल 2024 से मिलना शुरू होगी।

End of Feed