कोबरा के रंग वाली नई Hero बाइक भारत में लॉन्च, इतनी कम कीमत पर और क्या चाहिए

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 3, 2023, 01:42 PM IST

Hero MotoCorp ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर HF Deluxe बाइक का नया Black Canvas Edition लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्शोरूम कीमत 60,760 रुपये है और इसे नए फीचर्स के साथ नए रंगों में पेश किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई हीरो एचएफ डीलक्स ब्लैक कैनवास
  • कम कीमत पर फुल पैसा वसूल बाइक
  • 60,760 रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत

Hero HF Deluxe Black Canvas Edition: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी सस्ती बाइक एचएफ डीलक्स का ब्लैक कैनवास एडिशन लॉन्च कर दिया है जो नए फीचर्स और नए रंगों में आया है। कंपनी ने इस नई बाइक की शुरुआती कीमत 60,760 रुपये रखी है जो इसके किक वेरिएंट की है। सेल्फ वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 66,408 रुपये खर्च करने होंगे। रोजाना के इस्तेमाल वाली ये नई 100 सीसी बाइक अब नई ऑल ब्लैक पेंट स्कीम में भी उपलब्ध कराई गई है जिसके इंजन, अलॉय व्हील्स, अगले फोर्क्स, मफलर और ग्रैब रेल्स को ब्लैक कलर दिया गया है। इसके अलावा बाइक के साथ एचएफ डीलक्स एंबलम अब 3डी हो गया है।

Hero HF Deluxe Black Canvas Edition

सेल्फ वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 66,408 रुपये खर्च करने होंगे

End of Feed