हार्दिक पांड्या ने अपनी Lamborghini Urus SE का कराया मेकओवर, फोटो हुई वायरल

हार्दिक पांड्या की लग्जरी कार कलेक्शन पहले से ही Range Rover Sport SV और Mercedes-Benz G 63 AMG जैसे महंगे मॉडलों से भरी हुई है। ऐसे में Urus SE का यह कस्टमाइज्ड बदलाव उनके बदलते टेस्ट और हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी गाड़ियों में एक्सक्लूसिव लुक की चाह को साफ दर्शाता है।

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपनी नई Lamborghini Urus SE को एक बिल्कुल नए लुक में तैयार कराया है। लगभग ₹4.57 करोड़ (एक्स-शोरूम) कीमत वाली यह शानदार SUV खरीदते समय चमकीले Giallo Auge Yellow रंग में थी, लेकिन ऐसा लगता है कि यह ब्राइट शेड पांड्या को ज्यादा समय तक पसंद नहीं आया। इसलिए उन्होंने अपनी गाड़ी को एक नई पहचान देते हुए इसका रंग बदलकर आकर्षक मैट ग्रे रैप करवा लिया। इस नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Hardik Pandya's Lamborghini Urus SE Gets A Matte Grey Makeover

Hardik Pandya's Lamborghini Urus SE Gets A Matte Grey Makeover/Photo-Insta/automobiliardent

नई मैट ग्रे फिनिश के साथ हार्दिक पांड्या ने SUV के 21-इंच मेटल व्हील्स को भी बदलकर डार्क 22-इंच मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स लगवाए हैं, जो गाड़ी के आक्रामक लुक को और निखारते हैं। इस बदलाव के बाद Lamborghini Urus SE का पूरा अपील और भी दमदार दिख रहा है, जो इसकी पॉवरफुल 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन और PHEV सिस्टम के साथ शानदार मेल बनाता है।

End of Feed