वाहनों की खुदरा बिक्री में 13.3% का जबरदस्त उछाल, FADA ने बताया वित्त वर्ष 2025-26 में 2.96 करोड़ वाहन बिके

FADA vehicle sales report 2025-26: फाडा के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में सभी श्रेणियों में वाहनों की खुदरा बिक्री में 13 प्रतिशत का उछाल रहा।

FADA vehicle sales report 2025-26: देश में सभी श्रेणियों में वाहनों की खुदरा बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064 यूनिट पर पहुंच गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

FADA vehicle sales report 2025-26

FADA vehicle sales report (Photo-iStock)

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वाहन उद्योग के निकाय के अनुसार इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में कुल खुदरा बिक्री 2,61,87,255 यूनिट थी। वर्ष की शुरुआत सुस्त रहने के बावजूद माल एवं सेवा कर में बदलाव (जीएसटी 2.0) के लागू होने से बाजार में तेजी आई।

End of Feed