Rape in Pakistan: पाकिस्तान में दो हिंदू नाबालिग बहनों का किया गया रेप, एक आरोपी गिरफ्तार; एक को मिली जमानत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 11:12 AM IST

Rape in Pakistan: किशोरियों के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि काशिफ अली ने अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है।

google

Rape in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो व्यक्तियों द्वारा दो हिंदू बहनों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बहावलनगर, फोर्ट अब्बास में रहने वाली 16 और 17 साल की दो बहनें पांच जून की सुबह अपने घर से बाहर नजदीक के एक खेत में शौच के लिए गई थीं। उन्होंने बताया कि वहां दो व्यक्तियों ने बंदूक दिखा कर उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

Rape in Pakistan: पाकिस्तान में दो हिंदू नाबालिग बहनों का किया गया रेप, एक आरोपी गिरफ्तार; एक को मिली जमानत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो हिंदू बहनों का किया गया रेप

End of Feed