Sonali Phogat के भाई रिंकू बोले- मेरी बहन के कान नीले हो गए थे, ऐसा शरीर के अंदर जहर होने से होता है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 12:30 PM IST

Sonali Phogat Death News: सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बीजेपी नेताओं पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। गोवा में मीडिया से बात करते हुए रिंकू ने कहा कि वह बहन के शव का फिर से एम्स में पोस्टमार्टम कराएंगे।

google

Sonali Phogat Death News: गोवा में भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को दावा किया कि उसकी बहन के दो साथियों ने उसकी हत्या की है। ढाका ने अब गोवा प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। रिंकू ने बीजेपी नेताओं पर सहयोग ना करने का भी आरोप लगाया।

Sonali Phogat के भाई रिंकू बोले- मेरी बहन के कान नीले हो गए थे, ऐसा शरीर के अंदर जहर होने से होता है

क्या कहा सोनाली के भाई ने

बम्बोलिम, गोवा में मीडिया से बात करते हुए सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा, 'हम यहां (Goa) संतुष्ट नहीं हैं। हम एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमॉर्टम करवाएंगे। यहां हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। मेरी बहन भाजपा के प्रति कटिबद्ध थी लेकिन भाजपा का एक भी नेता हमारी मदद के लिए यहां नहीं आया। हमें न्याय चाहिए। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की राय के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वे हमारी एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं। मैंने अपनी बहन का शरीर और उसका चेहरा देखा है, कान नीले हैं और ऐसा तब होता है जब जहर शरीर के अंदर होता है, दिल के दौरे में नहीं। मेरी बहन स्वस्थ थी।'

End of Feed