CA Final Result May 2022 Date, Time: जानें आज किस समय जारी होंगे सीए फाइनल रिजल्ट व कैसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 09:34 AM IST

CA Final Result May 2022 Date, Time: आईसीएआई द्वारा सीए फाइनल परिणाम आज, 15 जुलाई, 2022 को जारी करने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद, सीए छात्र अपना आईसीएआई फाइनल मई परिणाम आधिकारिक वेबसाइट -caresults.icai.org से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां से संभावित समय व तारीख देख सकते हैं...

google

CA Final Result May 2022 Date, Time: Institute of Chartered Accountants, ICAI CA Final Result May 2022 की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है। बता दें, आईसीएआई द्वारा सीए फाइनल रिजल्ट की घोषणा जल्द संभवत: आज ही की जा सकती है। CA Final Result May 2022 declared होने के बाद आप caresults.icai.org से परिणाम देख सकेंगे। सीए परिणाम 2022 की तारीख, समय की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दी गई है, आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने कहा था कि ये सीए मई के अंतिम परिणाम आज या कल, 16 जुलाई, 2022 को घोषित किए जा सकते हैं। यह घोषणा ट्विटर हैंडल के माध्यम से की गई थी।

छात्र कृपया ध्यान दें कि सीए फाइनल रिजल्ट 2022 घोषणा का सटीक समय आईसीएआई द्वारा स्पष्ट किया जाना बाकी है। यदि रुझानों की बात करें तो जान लें कि कभी-कभी, इन परिणामों के घोषित होने के कुछ घंटे पहले भी तारीख और समय की पुष्टि की गई है। इसलिए, यदि सीए फाइनल मई के परिणाम आज जारी किए जाते हैं, तो वे दोपहर 12 बजे तक देखे जा सकते हैं।

End of Feed