किसानों के लिए खुशखबरी: MSP पर मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन बेचने का मौका, रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान, जानें कैसे करें

Moong, Groundnut, Urad, Soybean Procurement On MSP: राजस्थान में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान हो गया है। यहां जानिए कैसे करें।

Moong, Groundnut, Urad, Soybean Procurement On MSP: राजस्थान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ सीजन की फसलों मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित कर दी है। सहकारिता राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्यभर में इन फसलों के लिए 18 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। किसान अपने जन आधार कार्ड और ऑनलाइन गिरदावरी के माध्यम से ई-मित्र केंद्रों से सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Kisan ki Khabar, MSP Procurement, MSP online registration

MSP पर मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन बेचने के लिए कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (तस्वीर-istock)

गंगानगर और हनुमानगढ़ में पहले से शुरू हो चुका रजिस्ट्रेशन

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सहकारिता राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में मूंग की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही 27 सितंबर से शुरू हो चुका है। इन जिलों में पहले चरण के अंतर्गत मूंग खरीद की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

End of Feed