Agra: रिटायर्ड फौजी के बेटे ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद के सर में गोली मार ली, जानिए क्या रही वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2022, 10:19 PM IST

Agra Crime News : रिटायर्ड फौजी के बेटे ने खुद के सर में गोली मार ली। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची व सारी जानकारी जुटाई। अब पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि आखिर युवक ने ऐसा क्यों किया।

Agra: रिटायर्ड फौजी के बेटे ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद के सर में गोली मार ली, जानिए क्या रही वजह
Photo Credit: ANI

Agra Crime News : आगरा में एक युवक के खुद को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को रिटायर्ड फौजी के बेटे ने खुद के सर में गोली मार ली। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची व सारी जानकारी जुटाई। अब पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि, आखिर युवक ने ऐसा क्यों किया। सिकंदरा थाना प्रभारी भी मौके पर आए व जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि, इलाके के शास्त्रीपुरम स्थित नीलपद्म कुंज में सेना के सेवानिवृत फौजी रहते हैं। रविवार को सुबह चाय पीने के बाद उनके 24 वर्षीय बेटे ने अचानक अपने सिर में गोली मार ली। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। युवक को तेजी से पड़ोस के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर्स ने उसका इलाज शुरू किया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ अस्पताल के पास जमा हो गई। घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई। इधर, सिकंदरा थाने की पुलिस युवक के इस आत्मघाती कदम को लेकर पड़ताल कर रही है। 

अब पुलिस जुटा रही तथ्य

इस मामले को लेकर सिकंदरा थाने के एसएचओ आनंद कुमार ने बताया कि, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए रोहित की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि युवक के होश में आने के बाद ही पुरे मामले का खुलासा हो पाएगा। बहरहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मगर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है कि, आखिर किस कारण रोहित को खुद को शूट कर लिया। वहीं पुलिस अब मामले को लेकर कई और तथ्यों पर रोशनी डाल रही है। पुलिस जांच की दिशा इस ओर भी बढ रही है कि, युवक का लेनदेन या फिर कोई प्रेम प्रसंग का मामला तो नहीं है। बहरहाल पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!