Covid Vaccination: आगरा में उम्‍मीद के अनुरूप नहीं लग पा रही बच्‍चों को कोरोना वैक्‍सीन, जानें क्या है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 09:33 PM IST

Covid Vaccination: आगरा में 52 केंद्रों पर 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। मार्च 2010 तक की आयु सीमा के चलते अधिकांश बच्‍चे वैक्‍सीन केंद्रों से वापस लौट रहे हैं।

Covid Vaccination: आगरा में उम्‍मीद के अनुरूप नहीं लग पा रही बच्‍चों को कोरोना वैक्‍सीन, जानें क्या है वजह
Photo Credit: ANI

Covid Vaccination: आगरा में 52 केंद्रों पर 12 से 14 साल के बच्चों को लगाई जानी है कोरोना की कुल 1.87 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है, मार्च 2010 तक की आयु सीमा के चलते अधिकांश बच्‍चे वैक्‍सीन केंद्रों से वापस लौट रहे हैं। इस वैक्सिनेशन के तहत उन बच्चों का टीकाकरण होगा, जिनका जन्म 2008, 2009 और 2010 में हुआ है। खास बात यह है कि, 11 साल 11 महीने वाले भी वैक्सीन नहीं लगवा पाएंगे।

नियम बिल्कुल स्पष्ट है कि 12 साल की उम्र पूरी होनी चाहिए। 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों की भी वैक्सीनेशन प्रक्रिया वही है। कोविन पोर्टल www.cowin gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वैक्सीनेशन के लिए केवल आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

आयु सीमा के चलते नहीं लग पा रही बच्चों को वैक्‍सीन 

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 12 से 14 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए 12 से 14 साल के बच्चे केंद्र पर पहुंच रहे हैं। मगर, फोटो पहचान पत्र (आइडी) न होने से बच्चों को वैक्सीन नहीं लग पा रही हैं। वहीं अप्रैल 2010 से जन्‍म लिए बच्‍चाें की बारी नहीं आई है, इसलिए वे केंद्रों से वापस लौट रहे हैं। 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों को कार्बोवेक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगाने के लिए बच्चों का ब्योरा आनलाइन दर्ज किया जाता है। इसमें फोटो आईडी अनिवार्य है। मगर, बच्चों के जन्मतिथि प्रमाण पत्र पर फोटो नहीं है। बच्चों के आधार कार्ड भी नहीं बने हैं। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 12 से 14 साल के 1.87 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है। स्कूल के फोटो आईडी कार्ड से भी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिससे परेशानी न हो। 

2.48 किशोरों को लगी वैक्सीन की पहली डोज 

15 से 17 साल के किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है. वैक्सीन 3.09 लाख किशोरों को लगाई जानी है। मगर, अभी तक 2.48 लाख किशोरों को ही वैक्सीन की पहली डोज लगी है। वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों में भी शिविर लगाए जाएंगे। किशोरों को सभी केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!