क्या बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख बने रहेंगे युनुस? आपात बैठक के बाद योजना सलाहकार ने दिया यह जवाब

Bangladesh Political Crisis: मोहम्मद युनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख बने रहेंगे। आपात बैठक के बाद उनके मंत्रिमंडल के एक सलाहकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। अचानक बुलाई गई और बंद कमरे में हुई बैठक में 19 सलाहकार शामिल हुए। यह बैठक ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर क्षेत्र में ECNEC की कार्यकारी समिति की निर्धारित बैठक के बाद बुलाई गई थी।

Bangladesh Political Crisis: मोहम्मद युनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख बने रहेंगे। आपात बैठक के बाद उनके मंत्रिमंडल के एक सलाहकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। दो दिन पहले यूनुस के एक प्रमुख सहयोगी ने कहा था कि वह इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं।

Muhammad Yunus Bangladesh

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस (फाइल फोटो)

योजना सलाहकार ने क्या कुछ कहा

सलाहकार परिषद की आपात बैठक के बाद योजना सलाहकार वहीदुद्दीन महमूद ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने (युनुस) यह नहीं कहा था कि वह पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा था कि हमें सौंपे गए काम और जिम्मेदारियों को पूरा करने में कई बाधाएं आ रही हैं, लेकिन हम उन पर काबू पा रहे हैं। महमूद ने कहा, “वह (यूनुस) निश्चित रूप से (पद पर) बने रहेंगे।”

End of Feed