'भारत के साथ खड़ा है अमेरिका, आतंकियों को दबोचने में करेगा मदद'; पहलगाम हमले पर तुलसी गबार्ड का बड़ा ऐलान

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की अमेरिका सहित ज्यादातर देशों ने एक स्वर में निंदा की। इसी कड़ी में अमेरिका ने एक बड़ा ऐलान भी किया। अमेरिका ने कहा कि वह पहलगाम हमले के आतंकवादियों को पकड़ने में भारत की मदद करेगा।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। रूस, अमेरिका, इजरायल सहित ज्यादातर देशों ने एक स्वर में आतंकवादी हमले की निंदा की है। इसी कड़ी में अमेरिका ने बड़ा ऐलान किया। अमेरिका ने कहा कि वह पहलगाम हमले के आतंकवादियों को पकड़ने में भारत की मदद करेगा।

Tulsi Gabbard

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (दाएं) और अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी की निदेशक तुलसी गबार्ड (बाएं) (फोटो साभार: @narendramodi)

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी की निदेशक तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को हमले की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जिसमें ज्यादातर पर्यटक थे, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए जिसको लेकर पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है और उसने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

End of Feed