देश

थर-थर कांप रहा पाकिस्तान! इंटरनेशनल बॉर्डर पर जवानों की बढ़ाई तैनाती; हर हलचल की हो रही मॉनिटरिंग

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के बहावलपुर से सटे इंटरनेशनल बॉर्डर पर जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है। हालांकि, भारत की नजर पाकिस्तान की हर एक हलचल पर है।

Image

भारत पाकिस्तान सीमा

Photo : iStock

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। सरकार ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं जिनमें सिंधु जल समझौते पर निलंबन भी शामिल है। इसके अलावा विपक्ष ने भी सरकार को आतंकवाद के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए अपना पूरा सपोर्ट दिया है। दिल्ली में लगातार हो रही बैठकों को लेकर पाकिस्तान घबराया हुआ है तभी तो उसने राजस्थान से सटी इंटरनेशनल बॉर्डर पर अपने जवानों की तैनाती बढ़ा दी है।

PAK को करारा जवाब देने की तैयारी

दिल्ली में पाकिस्तान को करारा जवाब देने की तैयारी चल रही है। इस बीच, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के बहावलपुर से सटे इंटरनेशनल बॉर्डर पर जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है। बहावलपुर वही इलाका है जहां पर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का हेडक्वार्टर है। पाकिस्तान सेना ने जैश के मदरसो की सुरक्षा भी बढ़ाई है।

बॉर्डर के पास हलचल तेज

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सेना की 26 मशीनीकृत डिवीजन और 35 इन्फैंट्री डिवीजन ने बॉर्डर के पास हलचल तेज की है। पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर ने यहां पर एयर डिफेंस और रडार को एक्टिव रखने की सलाह दी। भारत के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, वो पाकिस्तान की हर एक हलचल को मॉनिटर कर रहे हैं।

PM मोदी का सख्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को 'उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने' का संकल्प जताते हुए गुरुवार को कहा कि अब आतंकियों की 'बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने' का समय आ गया है। पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!