सऊदी अरब में एक दिन पहले क्यों मना लेते हैं ईद, क्या है इसकी वजह, भारत में कब ईद-उल-फितर की नमाज?

सऊदी अरब ने ईद मनाने के लिए 20 मार्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि जैसी उम्मीद थी उस हिसाब से आज शव्वाल का चांद नहीं दिखाई दिया।

Bharat Me Kab Manai Jayegi Eid: मुस्लिम धर्म का सबसे पवित्र माना जाने वाला महीना रमजान अपने समापन की ओर है और इसके समापन पर ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी दुनिया के मुस्लिम बेहद धूम-धाम से मनाते हैं। हालांकि ईद किस दिन होगी इसकी गणना पहले से तय नहीं बल्कि चांद दिखने पर निर्भर करती है। वहीं एक ऐसा भी देश है जहां भारत से एक दिन पहले ही ईद मना ली जाती है और वह देश है सऊदी अरब। लेकिन बहुत सारे लोगों को इसका कारण नहीं पता होगा कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि भारत की तुलना में सऊदी अरब में भारत की तुलना में ईद एक दिन पहले क्यों मना ली जाती है। आज हम इसी बारे में विस्तार से बात करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर ऐसा क्यों है। तो आईए जानते हैं....

EID

Eid-ul-Fitr 2026| Representational Image

सऊदी अरब में सबसे पहले ईद मनाने के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इनमें धार्मिक परंपरा, उसकी भौगोलिक स्थिति और भारत से पहले चांद दिखने की खगोलीय घटना है।

End of Feed