गाजा में पर्चे क्यों गिरा रहा इजराइल, युद्धविराम खत्म होने के बाद हमास के खिलाफ क्या है नेतन्याहू का प्लान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2023, 05:38 PM IST

Israel Hamas War: इजराइल ने दक्षिणी गाजा के कुछ हिस्सों में पर्चे गिराए हैं, जिनमें लोगों से खान यूनिस शहर स्थित घरों को छोड़ने के लिए कहा गया है। पर्चों में यह भी कहा गया है कि खान यूनिस अब एक खतरनाक युद्ध क्षेत्र है।

Israel Hamas War: इजराइल की सेना ने शुक्रवार को हमास के साथ युद्धविराम की समयसीमा समाप्त होने के बाद गाजा में हमास के ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से हमले किए। इजराइल ने दक्षिणी गाजा के कुछ हिस्सों में पर्चे गिराए हैं, जिनमें लोगों से खान यूनिस शहर स्थित घरों को छोड़ने के लिए कहा गया है। पर्चों में यह भी कहा गया है कि खान यूनिस अब एक खतरनाक युद्ध क्षेत्र है। इस दौरान गाजा पट्टी से आ रही तस्वीरों में क्षेत्र के ऊपर घना काला धुआं दिखाई दे रहा है।

Gaza Crisis

इजराइल-हमार युद्ध

युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा की अधिकतर आबादी दक्षिणी गाजा चली गई है और इन लोगों ने खान यूनिस तथा अन्य स्थानों पर शरण ले रखी है। शुक्रवार को इजराइल की ओर से शुरू किए गए हवाई हमलों में खान यूनिस में एक बड़ी इमारत नष्ट हो गई। इसके कुछ ही देर बाद निवासियों को मलबे में जीवित लोगों की तलाश करते हुए देखा गया। एक घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

End of Feed