जंग के बीच ट्रंप ने ईरान को क्यों कहा धन्यवाद; गिरफ्तार आठ ईरानी महिलाओं से क्या है लिंक?

ईरानी प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को फांसी की सजा के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि मुझे अभी-अभी सूचना मिली है कि ईरान में आज रात जिन आठ महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी दी जानी थी,उन्हें अब फांसी नहीं दी जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की अपील के बाद ईरान ने उन आठ महिलाओं की फांसी की सजा टाल दी है, जो देश में हुए हालिया प्रदर्शन की चेहरा थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर इस बाबत पोस्ट कर ईरानी नेताओं का शुक्रिया भी अदा किया। इससे पहले जब ट्रंप ने इन महिलाओं को रिहा करने की अपील की थी तब ईरान ने फांसी देने की खबरों को फर्जी करार दिया था।

ट्रंप

ट्रंप ने ईरान को कहा धन्यवाद।

ट्रंप बोले- ईरान नहीं देगा आठ महिलाओं को फांसी

ईरानी प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को फांसी की सजा के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि मुझे अभी-अभी सूचना मिली है कि ईरान में आज रात जिन आठ महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी दी जानी थी,उन्हें अब फांसी नहीं दी जाएगी। चार को तुरंत रिहा कर दिया जाएगा और चार को एक महीने की जेल की सजा सुनाई जाएगी। मैं ईरान और उसके नेताओं का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरे अनुरोध का सम्मान किया और फांसी की योजना को रद्द कर दिया। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

End of Feed