कौन हैं 26 साल के इरफान सोलतानी, जिन्हें ईरान सरेआम चढ़ाने जा रहा सूली पर? ट्रंप ने ऐसा ना करने की चेतावनी दी

Anti-Khamenei protests: इरफान सोलतानी, तेहरान के पास कराज शहर के फर्दीस इलाके के रहने वाले हैं। उन्हें 8 जनवरी को सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मानवाधिकार समूहों का आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद से ही इरफान सोलतानी को बुनियादी कानूनी अधिकार नहीं दिए गए। उन्हें न तो वकील से मिलने की इजाजत दी गई और न ही अदालत में अपनी सफाई पेश करने का पूरा मौका दिया गया।

Who is Erfan Soltani: ईरान एक प्रदर्शनकारी को आज सरेआम फांसी दे सकता है। ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन का आज 18वां दिन है। इस बीच प्रदर्शन में शामिल होने पर 26 साल के इरफान सुलतानी को आज फांसी दी जा सकती है। उन्हें 8 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। ईरान सराकर ने 11 जनवरी को मुकदमे में दोषी पाए जाने के बाद बताया था कि इरफान को भगवान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की सजा मिल रही है। बता दें कि वह सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते समय हिरासत में लिए गए थे। साथ ही कोई ट्रायल नहीं, कोई वकील नहीं, अब उन्हें जब फांसी देने का तय हुआ है तो परिवार को सिर्फ 10 मिनट की आखिरी मुलाकात मिलेगी।

iran (1)

कौन हैं 26 साल के इरफान सोलतानी

ट्रंप आए बीच में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान में अधिकारी सरकार के खिलाफ विद्रोह पर कार्रवाई में लोगों को फांसी देना शुरू करते हैं, तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा। वहीं, ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली PM नेतन्याहू को ईरान में लोगों का हत्यारा बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरानी अधिकारी कुछ प्रदर्शनकारियों को फांसी देने की धमकी पर आगे बढ़ते हैं, तो अमेरिका बहुत कड़ी कार्रवाई करेगा। इसपर तेहरान ने अमेरिकी चेतावनियों को 'सैन्य दखल के लिए बहाना' बताया है।

End of Feed