पुतिन के साथ ट्रंप की दूसरी मुलाकात कब और कहां? आ गई डिटेल, आज होगी जेलेंस्की से बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे वार्ता कराने की उनकी कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं। गाजा में युद्धविराम के बाद ट्रंप ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने की दिशा में भी प्रगति होगी। ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच इस साल शुक्रवार को चौथी बैठक होगी।

इजराइल हमास शांति वार्ता के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। ट्रंप ने इसी क्रम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के ठीक पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दूसरी मुलाकात की घोषणा कर दी है। पुतिन के साथ ट्रंप की यह मुलाकात हंगरी में होगी।

trump putin

ट्रंप और पुतिन की हंगरी में होगी दूसरी मुलाकात (फाइल फोटो- AP)

End of Feed