अमेरिका और इजराइल पर कर देंगे हमला- ईरान ने ट्रंप को दे डाली सीधी धमकी

US Iran Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो अमेरिकी सेना और इजराइल दोनों उसके वैध निशाने होंगे।

US Iran Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने रविवार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अमेरिका ने इस्लामिक गणराज्य पर किसी भी तरह का हमला किया, तो अमेरिकी सेना और इजराइल दोनों ईरान के “वैध निशाने” होंगे। कालिबाफ के इस बयान ने पश्चिम एशिया में पहले से जारी अस्थिरता को और गहरा कर दिया है।

End of Feed