देश

ग्रीनलैंड और ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है अमेरिका? रूस-चीन का नाम ले सीधे धमका गए ट्रंप

ईरान और ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने जो बातें कहीं हैं, उससे ये तो साफ लग रहा है कि अमेरिका जंग की तैयारी कर रहा है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वो ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाकर रहेंगे। साथ ही ईरान में अगर लोगों पर अत्याचार हुआ तो वो वहां भी हमला करेंगे।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- AP)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निगाह अब सीधे-सीधे ग्रीनलैंड और ईरान पर टिकी दिख रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ये साफ कर दिया है कि ईरान और ग्रीनलैंड को लेकर उनके आक्रमक व्यवहार में कोई कमी नहीं आई है और वो इन दोनों ही देशों पर आक्रमण कर सकते हैं। ट्रंप ने रूस-चीन को खतरा बताते हुए ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने के लिए प्रतिबद्ध दिखे।

ईरान पर क्या बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "ईरान बड़ी मुसीबत में है। लोग कुछ शहरों पर कब्जा कर रहे हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा हो सकता है... हम हालात पर ध्यान से नजर रख रहे हैं... अगर वे (ईरान की सरकार) लोगों को मारना शुरू करते हैं, जैसा कि उन्होंने पहले किया है, तो हम दखल देंगे। हम उन्हें वहीं मारेंगे जहां उन्हें सबसे ज्यादा दर्द होगा... ऐसे मामले भी सामने आए हैं जब राष्ट्रपति ओबामा पूरी तरह पीछे हट गए थे... ईरान ने अपने लोगों के साथ बुरा बर्ताव किया और अब उन्हें उसका नतीजा भुगतना पड़ रहा है... हम इस पर करीब से नजर रख रहे हैं..."

ग्रीनलैंड को लेकर मानेगा अमेरिका?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर भी अपनी मंशा जाहिर कर दी। ट्रंप ने कहा, "हम ग्रीनलैंड पर कुछ करने जा रहे हैं, चाहे उन्हें यह पसंद हो या न हो, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे, तो रूस या चीन ग्रीनलैंड पर कब्जा कर लेंगे, और हम रूस या चीन को अपना पड़ोसी नहीं बनने देंगे। मैं आसानी से डील करना चाहता हूं, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम मुश्किल तरीके से करेंगे... जब यह हमारा होगा, तो हम इसकी रक्षा करेंगे... देखिए ओबामा ने ईरान के साथ जो भयानक डील की थी, उसका क्या हुआ, जो एक शॉर्ट-टर्म डील थी... देशों को मालिकाना हक होना चाहिए... हमें ग्रीनलैंड की रक्षा करनी होगी, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे, तो चीन या रूस कर लेंगे..."

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article