Video: UN में नेतन्याहू का बॉयकॉट... इन देशों के डिप्लोमेट्स ने किया वॉकआउट; हॉल का नजारा देख दुनिया रह गई दंग!

Netanyahu UN Speech: यूएन में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा युद्ध पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इजरायल तब तक पीछे नहीं हटेगा, जब तक हमास के खिलाफ अभियान पूरा नहीं हो जाता। उनके भाषण के दौरान अरब, मुस्लिम, कुछ अफ्रीकी और यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों ने वॉकआउट कर बॉयकॉट किया, जबकि अमेरिका और सहयोगी देश समर्थन में बैठे रहे।

Netanyahu UN Speech: इजरायली प्रधानमंत्री ने शुक्रवार (भारतीय समय अनुसार) संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। यूएन के मंच से दुनिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा युद्ध पर अपने देश का रुख मजबूती से रखते हुए कहा कि इजरायल "हमास के खिलाफ काम खत्म करने तक" पीछे नहीं हटेगा।

israel news

यूएन में इजरायली प्रधानमंत्री ने दिया भाषण।(फोटो सोर्स: एपी)

किन देशों ने किया बायकॉट?

गौरतलब है कि जैसे ही वो संबोधित करने स्टेज पर आए तभी कई देशों के राजनयिकों ने उनका बॉयकॉट किया और संयुक्त राष्ट्र के हॉल से सामूहिक रूप से बाहर चले गए और कक्ष लगभग खाली हो गया। इसी दौरान नेतन्याहू ने भाषण दिया।

End of Feed