Texas Flood: अमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़, 24 लोगों की मौत, 23 लड़कियां लापता

Texas Flood: टेक्सास में आई बाढ़ में एक समर कैंप मिस्टिक में लगभग 23 लड़कियां अभी भी लापता हैं। इस कैंप में लगभग 750 बच्चे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम 14 हेलीकॉप्टर, 12 ड्रोन और 500 से ज्यादा लोग कैंप के आसपास खोज अभियान चला रहे हैं और कई वयस्कों और बच्चों को बचाया गया है।

Texas Flood: अमेरिका के दक्षिण-मध्य टेक्सास के हिल कंट्री क्षेत्र में शुक्रवार को आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी, जिसमें अब तक कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग लापता हैं। इस विनाशकारी स्थिति में ग्वाडालूप नदी के किनारे स्थित एक ‘समर कैंप’ से 23 लड़कियों के लापता होने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

End of Feed