किम जोंग उन के साथ खूब दोस्ती निभा रहे ट्रंप, अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास की अवधि घटाकर ही माने

US North Korea Meet Soon: ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने सैन्य अभ्यास 'उल्ची फ्रीडम शील्ड' की अवधि घटाई। उत्तर कोरियाई संबंधों और ईरान मुद्दे को बताया गया कारण।

Donald Trump on South Korea Military Exercise: दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने अमेरिका के अनुरोध पर अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने पर सहमति जताई है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सैन्य अभ्यास में कटौती के आदेश दिए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

किम जोंग उन के साथ खूब दोस्ती निभा रहे ट्रंप, अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास की अवधि घटाकर ही माने

किम जोंग उन के साथ खूब दोस्ती निभा रहे ट्रंप, अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास की अवधि घटाकर ही माने (AP)

दोनों देशों का ग्रीष्मकालीन 'उल्ची फ्रीडम शील्ड' सैन्य अभ्यास सोमवार सुबह शुरू हुआ था और इसे 11 दिनों तक चलना था लेकिन ट्रंप ने अपने रक्षा मंत्री को इसे 'काफी हद तक कम' करने का आदेश दिया। ट्रंप ने इसके लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अच्छे संबंध होने और दक्षिण कोरिया द्वारा ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध में शामिल होने से इनकार करने को कारण बताया था।

End of Feed